दिल्ली के महर्षि वाल्मीकि अस्पताल में सीनियर रेजिडेंट पदों पर नौकरी का अवसर, 14 अगस्त से वॉक-इन इंटरव्यू

Summary :

नई दिल्ली, 13 अगस्त (आईएएनएस)। सरकारी अस्पताल में नौकरी तलाश रहे लोगों के लिए महर्षि वाल्मीकि अस्पताल (एमएचवी), पूठ खुर्द, दिल्ली के विभिन्न विभागों में सीनियर रेजिडेंट के कुल 13 पदों पर योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी कर आवेदन आमंत्रित किए हैं। महर्षि वाल्मिकी अस्पताल ने जिन विभागों में सीनियर रेजिडेंट के पदों पर भर्ती निकाली है, उनमें ईएनटी में 1, रेडियोलॉजी में 1, मेडिसिन में 1, एनेस्थीसिया में 3, ओएंडजी में 1, पीडियाट्रिक्स में 2 और ऑर्थोपेडिक्स में 4 पद शामिल हैं। इन सभी रिक्तियों के आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास संबंधित स्पेशलिटी…

नई दिल्ली, 13 अगस्त (आईएएनएस)। सरकारी अस्पताल में नौकरी तलाश रहे लोगों के लिए महर्षि वाल्मीकि अस्पताल (एमएचवी), पूठ खुर्द, दिल्ली के विभिन्न विभागों में सीनियर रेजिडेंट के कुल 13 पदों पर योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी कर आवेदन आमंत्रित किए हैं।

महर्षि वाल्मिकी अस्पताल ने जिन विभागों में सीनियर रेजिडेंट के पदों पर भर्ती निकाली है, उनमें ईएनटी में 1, रेडियोलॉजी में 1, मेडिसिन में 1, एनेस्थीसिया में 3, ओएंडजी में 1, पीडियाट्रिक्स में 2 और ऑर्थोपेडिक्स में 4 पद शामिल हैं।

इन सभी रिक्तियों के आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास संबंधित स्पेशलिटी में पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री (एमडी/एमएस/डीएनबी/डिप्लोमा या इसके बराबर) होनी चाहिए। वहीं, अगर एमडी/एमएस/डीएनबी/डिप्लोमा वाले उम्मीदवार उपलब्ध नहीं होते हैं, तो ऐसे उम्मीदवारों पर विचार किया जाएगा, जिनके पास संबंधित स्पेशलिटी में सरकारी अस्पताल/सरकारी संस्थान में कम से कम 2 वर्ष का अनुभव है।

आवेदकों की अधिकतम आयु 45 वर्ष तय की गई है, जिसकी गणना इंटरव्यू के तारीख के हिसाब से की जाएगी। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। योग्य अभ्यर्थियों का चयन वॉक-इन इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी 7वें सीपीसी के पे मैट्रिक्स 11 के तहत 67,700 रुपए प्रति माह होगी। इसके अलावा कैंडिडेट्स को अन्य लाभ और भत्ते भी दिए जाएंगे।

वॉक-इन इंटरव्यू 14 अगस्त से 25 सितंबर तक हर कामकाजी शुक्रवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक ‘महर्षि वाल्मीकि अस्पताल के कॉन्फ्रेंस हॉल, पहली मंजिल’ पते पर आयोजित किए जाएंगे। ऐसे में जो उम्मीदवार साक्षात्कार में शामिल होने वाले हैं, उन्हें समय से केंद्र पर पहुंचने के अलावा अपने साथ सभी संबंधित डॉक्यूमेंट्स की मूल और फोटोकॉपी को साथ ले जाने की सलाह दी जाती है।

कैंडिडेट्स ध्यान दें कि एमएचवी की ओर से यह नियुक्ति पूरी तरह से एडहॉक (अस्थायी) आधार पर 89 दिनों की अवधि के लिए या नए/नियमित कर्मचारी के कार्यभार संभालने तक (जो भी पहले हो) की जाएगी।

–आईएएनएस

डीके/पीएम

(This content is sourced from a syndicated feed and is published as received. Punjab Kesari assumes no responsibility or liability for its accuracy, completeness, or content.)

IANS Agency

The Indo-Asian News Service (IANS) is a private news agency providing round-the-clock, in-depth coverage of politics, business, entertainment, and world affairs from India and South Asia.