दिल्ली को बदलने का कार्य निरंतर जारी, सरकार ग्राउंड पर है: रेखा गुप्ता

Summary :

नई दिल्ली, 20 अप्रैल (आईएएनएस)। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट कर जानकारी दी कि 24 घंटे, सातों दिन दिल्ली को बदलने का कार्य निरंतर जारी है। रेखा गुप्ता ने सोशल मीडिया पर लिखा कि सरकार ग्राउंड पर है, निगरानी भी कर रही है, और कार्यों को गति भी दे रही है। उन्होंने लिखा कि हर निर्णय, हर प्रयास और हर पहल का एक ही लक्ष्य है: विकसित दिल्ली का निर्माण। हम संकल्प के साथ, गति के साथ और परिणाम के साथ आगे बढ़ रहे हैं। एक दिन पहले 19 अप्रैल को उन्होंने…

नई दिल्ली, 20 अप्रैल (आईएएनएस)। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट कर जानकारी दी कि 24 घंटे, सातों दिन दिल्ली को बदलने का कार्य निरंतर जारी है।

रेखा गुप्ता ने सोशल मीडिया पर लिखा कि सरकार ग्राउंड पर है, निगरानी भी कर रही है, और कार्यों को गति भी दे रही है। उन्होंने लिखा कि हर निर्णय, हर प्रयास और हर पहल का एक ही लक्ष्य है: विकसित दिल्ली का निर्माण। हम संकल्प के साथ, गति के साथ और परिणाम के साथ आगे बढ़ रहे हैं।

एक दिन पहले 19 अप्रैल को उन्होंने ‘दिल्ली सेमीकंडक्टर नीति’ का मसौदा तैयार करने का आदेश दिया था। उन्होंने कहा था कि यह पॉलिसी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘आत्मनिर्भर भारत’ के विजन के अनुरूप है और भारत के सेमीकंडक्टर सेक्टर के विकास में दिल्ली की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करेगी।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा था कि सेमीकंडक्टर सेक्टर वैश्विक अर्थव्यवस्था का एक अहम स्तंभ बनकर उभरा है, और दिल्ली सरकार इसके संतुलित और व्यवस्थित विकास को सुनिश्चित करने के लिए एक व्यापक पॉलिसी फ्रेमवर्क पर काम कर रही है। यह पॉलिसी व्यापार करने में आसानी, इनोवेशन और इंडस्ट्री-आधारित इकोसिस्टम को बढ़ावा देने के लिए वित्तीय और गैर-वित्तीय, दोनों तरह के प्रोत्साहन देने की परिकल्पना करती है।

सीएम ने कहा था कि इस पॉलिसी से सेमीकंडक्टर वैल्यू चेन के हाई-वैल्यू सेगमेंट में, विशेष रूप से डिजाइन, अनुसंधान और विकास, और एडवांस्ड पैकेजिंग के क्षेत्र में दिल्ली की स्थिति मजबूत होने की उम्मीद है। इससे फैबलेस सेमीकंडक्टर कंपनियों, स्टार्टअप्स, साथ ही एटीएमपी और ओएसएटी इकाइयों से निवेश आकर्षित होने की संभावना है।

रोजगार की संभावनाओं पर जोर देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा था कि यह पॉलिसी चिप डिजाइन, सेमीकंडक्टर अनुसंधान और एडवांस्ड पैकेजिंग जैसे क्षेत्रों में उच्च-गुणवत्ता वाले रोजगार के अवसर पैदा करेगी। इसका उद्देश्य लक्षित प्रशिक्षण कार्यक्रमों, इंटर्नशिप और इंडस्ट्री-एकेडेमिया साझेदारी के माध्यम से कौशल विकास को बढ़ावा देना भी है।

–आईएएनएस

एसडी/पीएम

(This content is sourced from a syndicated feed and is published as received. Punjab Kesari assumes no responsibility or liability for its accuracy, completeness, or content.)

News Desk

News Desk is the editorial team of Punjab Kesari. This article is based on information provided by IANS.