दिल्ली के छावनी इलाके में बेहद संवेदनशील डरावनी खबर आई है.छावनी में सेना के एक अफसर की पत्नी का गला रेतकर उसकी हत्या कर दी गई। उसकी लहूलुहान लाश छावनी क्षेत्र में मिलने से सनसनी फैल गई। सुरक्षा के लिहाज से दिल्ली छावनी क्षेत्र बेहद संवेदनशील माना जाता है। ऐसे में हत्या की इस वारदात ने वहां के सुरक्षा इंतजामों पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। मृतका की पहचान शैलजा के रूप में हुई है। उनके पति सेना में मेजर के पद पर तैनात हैं।जानकारी मुताबिक शैलजा शनिवार की सुबह 10 बजे आर्मी के बेस अस्पताल में आर्मी की गाड़ी से ही फिजीयोथैरेपी कराने आई थीं।
इसके बाद करीब 1 बजकर 28 मिनट पर दिल्ली छावनी मेट्रो स्टेशन के पास वरार स्केयर में सड़क पर शैलजा की लहूलुहान लाश मिली. घटना के करीब 4 घंटे बाद मृतक शैलजा के पति नारायणा थाने में उनकी गुमशुदगी की शिकायत लेकर पहुंचे थे। पुलिस ने सूचना मिलते ही मौके पर जाकर शव कब्जे में ले लिया। पुलिस के मुताबिक शैलजा का कत्ल गला रेतकर किया गया है. फिलहाल, इस मामले में पुलिस मुकदमा दर्ज कर कातिल की तलाश में जुट गई है।
अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



