दीपावली पर खड़गे, राहुल और प्रियंका गांधी ने दी देशवासियों को शुभकामनाएं

Summary :

नई दिल्ली, 8 नवंबर (आईएएनएस)। दीपावली के पावन अवसर पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी समेत विपक्ष के नेताओं की ओर से शुभकामनाएं दी गई हैं। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “मेरी ओर से तथा कांग्रेस पार्टी के सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं की ओर से समस्त देशवासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं। दीपों का यह पावन पर्व हर घर-आंगन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशियों का उजियारा बिखेरे। उन्होंने आगे लिखा कि हमारे समाज में प्रेम, भाईचारे और आपसी सौहार्द की लौ सदैव प्रज्वलित रहे। अन्याय, अज्ञान और…

नई दिल्ली, 8 नवंबर (आईएएनएस)। दीपावली के पावन अवसर पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी समेत विपक्ष के नेताओं की ओर से शुभकामनाएं दी गई हैं।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “मेरी ओर से तथा कांग्रेस पार्टी के सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं की ओर से समस्त देशवासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं। दीपों का यह पावन पर्व हर घर-आंगन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशियों का उजियारा बिखेरे।

उन्होंने आगे लिखा कि हमारे समाज में प्रेम, भाईचारे और आपसी सौहार्द की लौ सदैव प्रज्वलित रहे। अन्याय, अज्ञान और भेदभाव का अंधेरा छंटे तथा न्याय, समानता और सद्भाव की रोशनी जन-जन तक पहुंचे। हर मन में आशा का दीप जले, हर जीवन में खुशियों का सवेरा हो।”

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने लिखा, “आपको और आपके परिवार को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं! हर घर में खुशियों और समृद्धि के दीप जलें। यह पावन पर्व पूरे भारत में सुख, शांति, सौहार्द और नई उम्मीदों की रोशनी लेकर आए।”

कांग्रेस की वरिष्ठ नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने लिखा, “आप सभी को प्रकाश एवं खुशियों के पावन पर्व दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं। भगवान श्री गणेश जी एवं मां लक्ष्मी जी से प्रार्थना करती हूं कि सभी देशवासियों का जीवन खुशियों से भर उठे, सभी के जीवन में सुख, समृद्धि एवं रोशनी का संचार हो।”

कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने एक्स पर लिखा, “हमारे देशवासियों को नरक चतुर्दशी और दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं! अंधकार को मिटाकर प्रकाश फैलाने वाला यह पावन पर्व सभी के जीवन में आशा की एक नई किरण जगाए। नरक चतुर्दशी हमें बुराई पर सत्य और धर्म की जीत का संदेश देकर प्रेरित करे। दीपों की चमक की तरह हर घर में हमेशा खुशहाली, शांति, समृद्धि और आनंद बना रहे।”

केसी वेणुगोपाल ने दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए एक्स पर लिखा, “दीपावली के पावन अवसर पर सभी को हार्दिक शुभकामनाएं! दीयों की रोशनी और त्योहार के जीवंत रंग आपके और आपके परिवारों के जीवन से नकारात्मकता और अंधकार को दूर करें!”

–आईएएनएस

एएमटी/एएस

(This content is sourced from a syndicated feed and is published as received. Punjab Kesari assumes no responsibility or liability for its accuracy, completeness, or content.)

IANS Agency

The Indo-Asian News Service (IANS) is a private news agency providing round-the-clock, in-depth coverage of politics, business, entertainment, and world affairs from India and South Asia.