भोपाल : मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज कहा कि वह और उनका दल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अपशब्दों और असंसदीय शब्दों के उपयोग की संस्कृति में विश्वास नहीं करता है। श्री चौहान ने यहां एक होटल में सरकारी आयोजन के उदघाटन सत्र के बाद संवाददाताओं के सवालों के जवाब में यह टिप्पणी की।
कांग्रेस की मध्यप्रदेश इकाई के अध्यक्ष कमलनाथ द्वारा कल यहां पत्रकार वार्ता में उनके संदर्भ में की गयी असंसदीय टिप्पणी को लेकर सवाल किया गया था। श्री चौहान ने कहा कि वे तो मित्र को हमेशा लायक ही मानते हैं। असंसदीय शब्दों की संस्कृति में उनका विश्वास नहीं है और न ही वह इनका इस्तेमाल करते हैं।
राज्य की जनता का स्नेह और विश्वास उनके साथ है और यही उनकी पूंजी है। पत्रकार वार्ता में कल यहां श्री कमलनाथ से एक सवाल किया गया था कि श्री चौहान, उन्हें (श्री कमलनाथ को) मित्र मानते हैं। इसके जवाब में श्री कमलनाथ ने कहा था कि वे भी उन्हें (श्री चौहान को) मित्र मानते हैं।
लेकिन कुछ मित्र लायक होते हैं। इसके साथ ही श्री कमलनाथ ने कुछ और शब्दों का इस्तेमाल किया था, जिसको लेकर सत्तारूढ़ दल भाजपा ने कल ही तीखी प्रतिक्रिया जताते हुए श्री कमलनाथ से माफी मांगने की मांग की है।
अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



