तेज बारिश के कारण मेट्रो के कोच पर गिरी दीवार, वॉयलेट लाइन हुई ठप्प यात्री परेशान

Summary :

NULL

नई दिल्ली : दिल्ली के लाजपतनगर मेट्रो स्टेशन के करीब गुरुवार की शाम एक बड़ा हादसा होने से टल गया। कश्मीरी गेट से मुजेस्सर मेट्रो लाइन ठप हो गई है। बताया जा रहा है कि लाजपतनगर मेट्रो स्टेशन के पास दीवार गिरी गई है। आपको बता दे 20 मिनट से ज्यादा समय से कश्मीरी गेट से मुजेस्सर लाइन पर चलने वाली मेट्रो सेवाएं बाधित हैं।

जानकारी के अनुसार लाजपत नगर मेट्रो के पास दीवार गिरने का कारण तेज बारिश है। इसकी वजह से यात्रियों को काफी परेशानी हो रही है। पीक आवर का समय होने की वजह से मेट्रो स्टेशन के साथ ही सड़कों पर भी जाम लग गया है। यह हादसा दोपहर बाद करीब 04:05 बजे हुआ। इसके बाद सभी यात्रियों को सुरक्षित निकालकर लाजपत नगर स्टेशन पहुंचाया गया।

मेट्रो दीवार के गिरे हुए हिस्से को हटाने का काम किया जा रहा है। इसके चलते केंद्रीय सचिवालय और नेहरू प्लेस के बीच मेट्रो लाइन की बिजली सप्लाई भी बंद कर दी गई है। जब तक मलबे को ट्रैक से हटा नहीं दिया जाता है, तब तक के लिए मेट्रो सेवा दो लूप में चलाई गई है यानी नेहरू प्लेस से एस्कॉर्ट मुजेसर और केंद्रीय सचिवालय से कश्मीरी गेट के बीच मेट्रो चलाई जा रही है।

Desk Team