ओडिशा में Election Commission के आदेश पर IPS अधिकारी की एम्स में जांच

Summary :

ओडिशा में चुनाव आयोग के आदेश पर IPS अधिकारी की एम्स में जांच Election Commission: चुनाव आयोग के निर्देश पर भारतीय पुलिस सेवा के वरिष्ठ अधिकारी आशीष कुमार सिंह की बृहस्पतिवार को AIIMS में चिकित्सकीय जांच की गयी। Highlights  Election Commission के आदेश पर IPS अधिकारी की एम्स में जांच खराब स्वास्थ्य का हवाला देकर छुट्टी पर थे BJP ने की आशीष सिंह के खिलाफ शिकायत  Election Commission का आदेश Election Commission ने एम्स-भुवनेश्वर के निदेशक द्वारा गठित एक “विशेष चिकित्सा बोर्ड” द्वारा आईजी आशीष कुमार सिंह की विस्तृत जांच का आदेश दिया था। आयोग ने एक आदेश में कहा…

 Election Commission

ओडिशा में चुनाव आयोग के आदेश पर IPS अधिकारी की एम्स में जांच

Election Commission: चुनाव आयोग के निर्देश पर भारतीय पुलिस सेवा के वरिष्ठ अधिकारी आशीष कुमार सिंह की बृहस्पतिवार को AIIMS में चिकित्सकीय जांच की गयी।
  • Highlights
  •  Election Commission के आदेश पर IPS अधिकारी की एम्स में जांच
  • खराब स्वास्थ्य का हवाला देकर छुट्टी पर थे
  • BJP ने की आशीष सिंह के खिलाफ शिकायत

 Election Commission का आदेश

Election Commission ने एम्स-भुवनेश्वर के निदेशक द्वारा गठित एक “विशेष चिकित्सा बोर्ड” द्वारा आईजी आशीष कुमार सिंह की विस्तृत जांच का आदेश दिया था। आयोग ने एक आदेश में कहा था कि चार मई से चिकित्सा अवकाश पर चल रहे आशीष कुमार सिंह की चिकित्सा रिपोर्ट 31 मई तक आयोग के पास पहुंच जानी चाहिए।

इस वजह से दिए गए स्‍वास्‍थ्‍य जांच के निर्देश

आशीष कुमार सिंह ने स्वास्थ्य खराब होने का हवाला देते हुए 4 मई से छुट्टी पर थे, उनके खिलाफ शिकायत मिलाने के बाद चुनाव आयोग ने उनके स्वास्थ्य की जांच के आदेश दिए हैं। एम्स भुवनेश्वर को निर्देश दिया गया है कि वह आशीष सिंह की स्वास्थ्य जांच करके 31 मार्च तक आयोग को उनकी रिपोर्ट भेजें। यदि आशीष सिंह के खराब स्वास्थ्य का झूठा हवाला का सबूत मिला तो उनके ऊपर करवाई भी किया जा सकता है।

 Election Commission: क्या है मामला?

सूत्रों ने बताया कि 2010 बैच के आईपीएस अधिकारी सुबह करीब 8.30 बजे एम्स-भुवनेश्वर पहुंचे और अपराह्न एक बजे वहां से चले गए। निर्वाचन आयोग ने राज्य में स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव कराने के मद्देनजर दो अप्रैल को सिंह को आईजी-सेंट्रल रेंज पुलिस के पद से हटा दिया था और उन्हें चुनाव संबंधी गतिविधियों में भाग लेने से परहेज करने का आदेश दिया था। इसके बाद ओडिशा सरकार ने उन्हें आईजी नियुक्त किया था।

BJP ने की आशीष सिंह के खिलाफ शिकायत

भारतीय जनता पार्टी की ओडिशा इकाई ने पांच अप्रैल को निर्वाचन आयोग में आशीष सिंह के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें आरोप लगाया गया था कि आईपीएस अधिकारी “बीजू जनता दल के पक्ष में काम करना जारी रखे हुए हैं”।

ओडिशा में लोकसभा और विधानसभा चुनाव एक साथ हो रहे हैं।

(शीर्षक को छोड़कर, यह कहानी पंजाब केसरी स्टाफ द्वारा संपादित नहीं की गई है और एक सिंडिकेटेड फ़ीड से प्रकाशित हुई है )

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

 

Pannelal Gupta