बंगाल में कई चरणों में हों चुनाव, हटाए जाएं ममता के करीबी अफसर : BJP

Summary :

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का कहना है कि वर्तमान हालात में पश्चिम बंगाल में शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष तरीके से चुनाव कराना संभव नहीं है, ऐसे में निर्वाचन आयोग को कड़े कदम उठाने होंगे।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का कहना है कि वर्तमान हालात में पश्चिम बंगाल में शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष तरीके से चुनाव कराना संभव नहीं है, ऐसे में निर्वाचन आयोग को कड़े कदम उठाने होंगे। 
भाजपा नेताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को चुनाव आयोग से मिलकर पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी सरकार के रवैये की शिकायत करते हुए ‘फ्री एंड फेयर इलेक्शन’ के लिए ज्ञापन दिया। 
भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव भूपेंद्र यादव, पश्चिम बंगाल के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष, राज्यसभा सांसद स्वपन्न दास गुप्ता आदि प्रमुख नेताओं ने शुक्रवार को चुनाव आयोग के मुख्यालय पहुंचकर ममता बनर्जी सरकार पर कई तरह के आरोप लगाए। 
इन सबने कहा कि विपक्ष को राज्य सरकार परेशान कर रही है और कार्यक्रमों के आयोजन की अनुमति देने में आनाकानी की जाती है। 
भाजपा नेताओं ने कहा कि बंगाल की तृणमूल सरकार के दबाव में सरकारी अफसर कार्य कर रहे हैं। निष्पक्ष चुनाव के लिए कई चरणों में इलेक्शन होना चाहिए। इसके अलावा तृणमूल कांग्रेस के प्रभाव में काम करने वाले अफसरों को हटाए बगैर निष्पक्ष चुनाव नहीं हो सकता। 

Shera Rajput