प्रयागराज महाकुंभ मेला क्षेत्र में आग लगने की घटना के बारे में जानकारी सामने आई है। यह आग महाकुंभ मेला क्षेत्र के शास्त्री ब्रिज सेक्टर-19 कैंप में लगी, जिससे मेला स्थल पर अफरातफरी मच गई। आग ने मेला क्षेत्र के एक बड़े हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया।
आग लगने की सूचना मिलने के बाद मौके पर फायर बिग्रेड की कई गाड़ियां पहुंच गईं और आग बुझाने के प्रयास तेज कर दिए गए। राहत कार्यों के दौरान किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन कुछ अस्थाई ढांचों को नुकसान पहुंचने की खबर है।


Download Android App
Download iOS App




