बिग बॉस फेम Mandana Karimi ने क्यों छोड़ी एक्टिंग? बताई इसके पीछे की वजह

Summary :

मंदाना करीमी ने एक्टिंग छोड़ने की वजह का किया खुलासा

‘बिग बॉस सीजन 9’ में नजर आईं एक्ट्रेस मंदाना करीमी ने एक्टिंग छोड़ने का ऐलान किया है। ईरानी एक्ट्रेस और मॉडल ने ‘क्या कूल हैं हम 3’ (2016) और ‘थार’ (2022) जैसी बॉलीवुड फिल्मों में काम किया है लेकिन अब वह अपना सारा ध्यान पढ़ाई पर लगाना चाहती हैं। उन्होंने एक्टिंग की दुनिया में नाम कमाने के बाद इस फील्ड को टाटा-बाय-बाय कह दिया है।

हिंदस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, मंदाना करीमी ने बताया, ‘मैं बहुत कम उम्र में मॉडल बन गई थी और मुझे खुद को सपोर्ट करना था. लेकिन इस सबके बीच में स्कूल नहीं जा सकी. मेरा एक फ्रेंड इंटीरियर डिजाइनिंग फर्म का मालिक है और उसने मुझसे पूछा कि क्या मैं ये जानना चाहती हूं कि वो लोग क्या काम करते हैं. जब मैंने फील्ड को एक्सप्लोर किया तो मैंने एंजॉय करना शुरू किया.’

आगे उन्होंने बताया, ‘एक्टिंग एक ऐसी जॉब थी जिसे मैंने कभी एंजॉय नहीं किया. और न ही मैंने इंडस्ट्री को पसंद किया. मैंने वहां जो समय बिताया है उसके लिए मैं आभारी हूं. लेकिन ये वो चीज नहीं थी जो मैं करना चाहती थी और जिसके लिए मैं क्रेजी हो सकती हूं.’

अब क्या कर रही हैं मंदाना करीमी?

बता दें कि एक्टिंग छोड़ने के बाद मंदाना ने एकेडमिक की तरफ रुख किया. उन्होंने इंटीरियर डिजाइनिंग की पढ़ाई की. इसके बाद से वो इसी फील्ड में काम कर रही हैं और साथ में वो कई इंस्टीट्यूट में विजिटिंग प्रोफेसर के तौर पर काम काम कर रही हैं.

इंटीरियर डिजाइनिंग का एक साल का कोर्स करने के बाद उन्होंने मॉडलिंग और एक्टिंग ऑफर्स लेने बंद कर दिए. उन्होंने कहा, ‘पैसों को मना करना हमेशा मुश्किल होता है. मेरे अभी भी ऐसे दोस्त हैं जो कास्टिंग डायेक्टर्स हैं. जो मुझे ऑडिशन के लिए बुलाते हैं और मुझे उन्हें मना करना पड़ता है. मेरे पास प्रोजेक्ट्स हैं, इवेंट हैं और स्कूल है जिस पर मैं फोकस कर रही हूं.’

Anjali Dahiya

अंजलि दहिया पिछले 3 वर्षों से एक पैशनेट लाइफस्टाइल और बॉलीवुड कंटेंट राइटर हैं, जिनकी बीट लाइफस्टाइल, बॉलीवुड, ज्वेलरी, और फैशन है। वे सेलिब्रिटी न्यूज़, फिल्म फ़ीचर्स, फ़ैशन, वेलनेस और पॉप कल्चर से जुड़ी कहानियों में भी माहिर है, जो एंटरटेनमेंट को रोज़मर्रा की ज़िंदगी से जोड़ती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ कम्यूनिकेशन व कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट का डिप्लोमा की पढ़ाई की है।