सीतारमण बोली- विदेश सचिव ने एयर स्ट्राइक में मरने वालों की संख्या की नहीं दी जानकारी

Summary :

सीतारमण ने बताया कि विदेश सचिव विजय गोखले ने हवाई हमले में मरने वालों की संख्या की कोई जानकारी नहीं दी थी और केवल एक बयान दिया था जो कि सरकार का ”पक्ष” था।

रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को कहा कि बालाकोट में किया गया हवाई हमला ”सैन्य कार्रवाई नहीं” थी क्योंकि इसमें आम नागरिकों को कोई नुकसान नहीं पहुंचा था। भारतीय वायु सेना ने पिछले हफ्ते पाकिस्तान के बालाकोट में जैश-ए-मोहम्मद के एक शिविर को निशाना बनाकर उसे तबाह कर दिया था।

सीतारमण ने बताया कि विदेश सचिव विजय गोखले ने हवाई हमले में मरने वालों की संख्या की कोई जानकारी नहीं दी थी और केवल एक बयान दिया था जो कि सरकार का ”पक्ष” था। गोखले ने पिछले मंगलवार कहा था कि बालाकोट में जैश-ए-मोहम्मद के प्रशिक्षण शिविर पर अचानक किये गए असैन्य हमले में ”बड़ी संख्या में” आतंकवादी, प्रशिक्षक एवं शीर्ष कमांडर मारे गए।

air-strike

PM मोदी ने पाकिस्तान में एयर स्ट्राइक के बाद और भी कार्रवाई का दिया संकेत

सीतारमण की यह टिप्पणी विपक्ष द्वारा हवाई हमले में मरने वालों की जानकारी मांगने के बीच आई है जबकि पुलवामा आत्मघाती हमले के बाद इस हवाई हमले को अंजाम देने वाली भारतीय वायु सेना ने सोमवार को कहा कि हताहतों की संख्या के बारे में जानकारी केंद्र सरकार देगी। रक्षा मंत्री ने हवाई हमले को आगामी लोकसभा चुनावों के साथ जोड़ कर देखे जाने से भी इनकार किया।

Desk Team