भारत में वीर सैनिक विंग कमांडर अभिनंदन की देश वापसी के बाद भी भारत और पाकिस्तान के बीच सीमा पर तनाव कम होने का नाम नहीं ले रहा है। भारत के कूटनीतिक दवाब के सामने 60 घंटे के अंदर विंग कमांडर अभिनंदन को वापस लौटा दिया था।
पाकिस्तान के लोग इसे पीएम इमराम खान की दरियादिली के तौर पर देख रहे हैं। इतना ही नहीं इमरान खान को इसके बाद से ही शांति पुरस्कार देने की मांग उठने लगी। वहीं नोबेल शांति पुरस्कार को लेकर अब पाकिस्तान के पीएम इमरान खान ने बयान दिया है। उनके बयान को उनकी पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ ने पोस्ट किया है। बता दें कि इस बयान को पीटीआई ने अपने ट्विटर हैंडल पर हिंदी में डाला है।
उन्होंने कहा कि ‘मैं नोबल शांति पुरस्कार के योग्य नहीं हूं। इसका योग्य व्यक्ति वह होगा जो कश्मीरी लोगों की इच्छा के अनुसार कश्मीर विवाद का समाधान करता है और उपमहाद्वीप में शांति और मानव विकास का मार्ग प्रशस्त करता है।’ इमरान के ट्वीट को पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी (पीटीआई ) ने कोट किया है। माना जाता है कि इस बयान के जरिये भारत के हिंदी भाषी लोगों को प्रभावित और छूने करने की कोशिश की है।
यहाँ पढ़े ट्विटर पोस्ट:https://twitter.com/PTIofficial/status/1102472255605477376
बता दें कि कश्मीर के पुलवामा हमले में 14 फरवरी को पाकिस्तान स्थित आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के आत्मघाती हमले में सीआरपीएफ के करीब 40 जवान शहीद हो गए थे। उसके भारत और पाकिस्तान के बीच ज्यादा तनाव बढ़ गया था।
इस हमले के बाद 26 फरवरी के दिन आतंकवाद को मुंह तोड़ जवाब देने हुए भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान के अंदर बालाकोट में हवाई हमले से जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी शिविर को पूरी तरह से तबाह कर दिया।
अगले दिन पाकिस्तान की वायु सेना ने काफी संख्या में विमानों के जरिए जवाबी कार्रवाई की जिसमं एफ-16 सहित 24 फाइटर जेट्स भी शामिल थे। एफ-16 क्रेश होने की वजह से पाकिस्तान ने भारतीय विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान को अपने कब्जे में ले लिया था।
यहां देखें लोगों ने इमरान खान के हिंदी ट्वीट का जमकर उड़ाया मजाक…
BJP की आधिकारिक वेबसाइट हुई हैक, PM मोदी पर बने मीम


Download Android App
Download iOS App

















