गोवा में भाजपा मुख्यालय का उद्घाटन जनता को समर्पित : श्रीपद नाइक

Summary :

पणजी, 5 सितंबर (आईएएनएस)। भारत के नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा राज्य मंत्री श्रीपद नाइक ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के तीन दिवसीय गोवा दौरे के बारे में जानकारी दी। उन्होंने यह भी बताया कि वो इस दौरे के दौरान किन-किन कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। मंत्री श्रीपद नाइक ने शनिवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा कि केंद्रीय मंत्री अमित शाह 5 सितंबर की शाम गोवा आएंगे और इसके बाद 7 सितंबर को अपने सभी कार्यक्रम को संपन्न करने के बाद रवाना होंगे। वह भाजपा के नवनिर्मित मुख्यालय का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद वो अपने मंत्रालय के कुछ कामों को…

पणजी, 5 सितंबर (आईएएनएस)। भारत के नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा राज्य मंत्री श्रीपद नाइक ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के तीन दिवसीय गोवा दौरे के बारे में जानकारी दी। उन्होंने यह भी बताया कि वो इस दौरे के दौरान किन-किन कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।

मंत्री श्रीपद नाइक ने शनिवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा कि केंद्रीय मंत्री अमित शाह 5 सितंबर की शाम गोवा आएंगे और इसके बाद 7 सितंबर को अपने सभी कार्यक्रम को संपन्न करने के बाद रवाना होंगे। वह भाजपा के नवनिर्मित मुख्यालय का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद वो अपने मंत्रालय के कुछ कामों को संपन्न करने के बाद दिल्ली रवाना हो जाएंगे। मुझे इस बात की खुशी है कि कार्यकर्ताओं और पार्टी के सहयोग के बलबूते हम लोग एक बड़ा दफ्तर खोल पाने में सफल हो पाए हैं।

उन्होंने कहा कि मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि आज से कुछ साल पहले बहुत ही छोटे से दफ्तर के रूप में हमारा काम शुरू हुआ था, लेकिन आज यह एक बहुत बड़ा स्वरूप ले चुका है। मुख्यालय का काम पूरा हो चुका है। अब सिर्फ उसका उद्घाटन होना है। हम इसी तरह से आगे बढ़ते रहेंगे। इसी कड़ी में हम अपने हेडक्वार्टर ऑफिस एक बहुत बड़ी सफलता के रूप में देखते हैं। यह कहना गलत नहीं होगा कि इस दिशा में हमारे पार्टी कार्यकर्ताओं और गोवा के लोगों ने हमारी बहुत मदद की है। उन्हीं के सहयोग की वजह से आज की तारीख में हम लोग यहां तक का सफर तय कर पाए हैं।

मंत्री के मुताबिक, इस कार्यालय के उद्घाटन कार्यक्रम में मैं सभी लोगों को शामिल होने के लिए आमंत्रित कर रहा हूं। सभी लोग इस कार्यक्रम में शामिल हो। मैं एक बात साफ कर देना चाहता हूं कि यह मुख्यालय किसी पार्टी का नहीं, बल्कि जनता का है। यह कार्यक्रम जनता की सेवा के लिए खुला हुआ है। हम जनता की सेवा करने में किसी भी प्रकार की कोताही नहीं बरतेंगे। हम जनता की सेवा की दिशा में पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं। कुल मिलाकर मेरा यही कहना है।

उन्होंने कहा कि गोवा के आगामी चुनाव से पहले केंद्रीय मंत्री का दौरा काफी अहम हो जाता है। यह कहना गलत नहीं होगा कि प्रधानमंत्री से लेकर कैबिनेट के तमाम मंत्रियों की नजर में गोवा का अपना एक विशेष महत्व है। गोवा की अहमियत के साथ किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जा सकता है। इन्हीं सब बिंदुओं को ध्यान में रखते हुए केंद्रीय मंत्री का गोवा दौरा काफी अहम हो जाता है। केंद्र सरकार के आशीर्वाद से हम गोवा को इस मुकाम पर पहुंचा पाए हैं।

इसके अलावा, राज्यसभा सदस्य सदानंद शेट तनावडे ने भी केंद्रीय मंत्री अमित शाह के गोवा दौरे के बारे में जानकारी दी। उनके मुताबिक, आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह गोवा आ रहे हैं। कल भाजपा कार्यालय का उद्घाटन भी होना है। इसके बाद उनकी कुछ सरकारी बैठक है, लेकिन विशेषतौर पर सिर्फ पार्टी मुख्यालय को लेकर कार्यक्रम है, जो हमारे लिए बहुत अहम है।

उधर, उन्होंने गोवा के आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भी अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि अगले साल गोवा के चुनाव होने हैं। लेकिन, ऐसा बिल्कुल भी नहीं है कि हम चुनाव नजदीक आने के बाद ही सक्रिय होते हैं। हम चुनाव की तैयारियों में लंबे समय से जुट जाते हैं। अभी चुनाव नजदीक आ रहे हैं। इसी लेकर अभी इस पर चर्चा हो रही है। निश्चित तौर पर केंद्रीय मंत्री अमित शाह हमारे बीच आ रहे हैं। इसी को देखते हुए हमारे मन में उनके दौरे को लेकर उत्सुकता है।

–आईएएनएस

एसएचके/वीसी

(This content is sourced from a syndicated feed and is published as received. Punjab Kesari assumes no responsibility or liability for its accuracy, completeness, or content.)

IANS Agency

The Indo-Asian News Service (IANS) is a private news agency providing round-the-clock, in-depth coverage of politics, business, entertainment, and world affairs from India and South Asia.