Legend Praises Vaibhav Sooryavanshi: पूर्व भारतीय क्रिकेटर के. श्रीकांत ने 15 साल के युवा खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी की तारीफ़ की है. इस युवा क्रिकेटर ने इतनी कम उम्र में अपने खेल से सभी को इतना प्रभावित किया है कि पूरा क्रिकेट जगत उनकी बल्लेबाज़ी का कायल हो गया है. युवा खिलाड़ी की तारीफ़ करते हुए श्रीकांत ने कहा कि सूर्यवंशी की वजह से उनकी पत्नी भी दिलीप ट्रॉफ़ी देख रही हैं.
Legend Praises Vaibhav Sooryavanshi

सूर्यवंशी दुलीप ट्रॉफी 2026 में पूर्वी जोन की ओर से खेल रहे हैं और उन्होंने सेंट्रल जोन के खिलाफ सेमीफाइनल मैच में 92 और 40 रन बनाए हैं. हाल ही में भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज कृष्णमचारी श्रीकांत ने अपने यूट्यूब चैनल पर बिहार के लाल की जमकर तारीफ करते हुए बताया,
“वह बहुत शानदार खेल रहा है. उसे बढ़ावा दिया जाना चाहिए, कभी भी हतोत्साहित नहीं करना चाहिए. अगर उसे सही ढंग से तैयार किया जाए, तो वह भविष्य का सुपरस्टार बनेगा. वह टेस्ट क्रिकेट को उसका खोया हुआ गौरव वापस दिलाएगा. उसी की वजह से सबने दिलीप ट्रॉफी देखी. यहां तक कि मेरी पत्नी भी उसी की वजह से इसे देख रही है. आगे चलकर वह वर्ल्ड क्रिकेट के लिए एक बहुत बड़ा एसेट साबित होगा.”

15 साल के सूर्यवंशी ने भारतीय टीम, इंडियन प्रीमियर लीग या अंडर-19 टीम – हर जगह कई रिकॉर्ड तोड़े हैं. उन्होंने दिलीप ट्रॉफी में भी अपना शानदार फ़ॉर्म जारी रखा और टूर्नामेंट के इतिहास में अर्धशतक लगाने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए. सूर्यवंशी ने ईस्ट ज़ोन की पहली पारी के दौरान सारांश जैन की गेंद पर सिर्फ़ 42 गेंदों में अर्धशतक जड़ा और 57 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया. यह रिकॉर्ड पहले लक्ष्मण सिंह के नाम था, जिन्होंने 1969 में 16 साल की उम्र में दिलीप ट्रॉफी में अर्धशतक लगाया था.
सूर्यवंशी के बारे में आगे बात करते हुए उन्होंने कहा,

“उसने बहुत ही शानदार खेल दिखाया. लोग भला इस बात पर शक कैसे कर सकते हैं कि यह लड़का ऊंचे लेवल की क्रिकेट खेलने के काबिल है या नहीं? वह क्रिकेट के हर लेवल पर खेल सकता है और जल्द ही सभी फ़ॉर्मेट में वर्ल्ड क्रिकेट पर राज करेगा. रेड-बॉल क्रिकेट में वह बिना किसी चिंता के मीडियम पेसर्स की गेंदों पर सीधे छक्के जड़ रहा है. वो तो गेंदबाज़ों के साथ खिलवाड़ कर रहा है.”
Read More: भारत बनाम पाकिस्तान महामुकाबला आज, जानें कहां देख पाएंगे मैच LIVE


Download Android App
Download iOS App




