भारत बनाम पाकिस्तान महामुकाबला आज, जानें कहां देख पाएंगे मैच LIVE

Summary :

India vs Pakistan Live: भारत-पाकिस्तान मुकाबले के दीवानों के लिए अच्छी खबर है. ये दोनों पड़ोसी देश एक बार फिर क्रिकेट के मैदान पर आमने-सामने होने वाले हैं. यानि एक बार फिर क्रिकेट फैंस को हाई वोल्टेज ड्रामा वाला मैच देखने को मिलेगा. इस बार भारतीय टीम वीमेंस एशिया कप 2026 के तहत पाकिस्तानी टीम से टकराएगी. शनिवार 5 सितंबर को ये तगड़ा मुकाबला खेला जाएगा. दुबई में इस समय वीमेंस एशिया कप 2026 चल रहा है. अब तक कुल 8 मुकाबले खेले जा चुके हैं. सारे मैच एक से बढ़कर एक रोमांचक साबित हुए. अब टूर्नामेंट का सबसे धमाकेदार…

India vs Pakistan Live: भारत-पाकिस्तान मुकाबले के दीवानों के लिए अच्छी खबर है. ये दोनों पड़ोसी देश एक बार फिर क्रिकेट के मैदान पर आमने-सामने होने वाले हैं. यानि एक बार फिर क्रिकेट फैंस को हाई वोल्टेज ड्रामा वाला मैच देखने को मिलेगा. इस बार भारतीय टीम वीमेंस एशिया कप 2026 के तहत पाकिस्तानी टीम से टकराएगी. शनिवार 5 सितंबर को ये तगड़ा मुकाबला खेला जाएगा.

India vs Pakistan Live
India vs Pakistan Live

दुबई में इस समय वीमेंस एशिया कप 2026 चल रहा है. अब तक कुल 8 मुकाबले खेले जा चुके हैं. सारे मैच एक से बढ़कर एक रोमांचक साबित हुए. अब टूर्नामेंट का सबसे धमाकेदार मुकाबला शनिवार को खेला जाएगा. जिसका इंतजार तमाम क्रिकेट फैंस को रहा होगा. मैच नंबर-9 में भारत और पाकिस्तान एक दूसरे के विरुद्ध खेलने उतरेगी. दुबई इस मुकाबले की मेजबानी करने वाला है. जहां इन दोनों टीमों की टक्कर देखने को मिलेगी. दोनों ही टीमें बेहतरीन हैं. ऐसे में जब मैदान पर इनका आमना-सामना होगा, तो एक जबरदस्त मुकाबले की गारंटी होगी.

IND vs PAK
IND vs PAK

टूर्नामेंट में आगे बढ़ने के लिहाज से दोनों ही टीमों के लिए ये मैच काफी अहम रहने वाला है. जहां टीम इंडिया के साथ पाकिस्तान टीम भी जीतने के लिए पूरी ताकत झोकेंगी. ग्रुप-ए में मौजूद इन दोनों टीमों की स्थिति फिलहाल अच्छी है. हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली वूमेन इन ब्लू इस समय अंक तालिका के शिखर पर बैठी है. भारतीय वीमेंस टीम के फिलहाल 4 अंक हैं. उन्होंने दो मुकाबले खेले हैं. दोनों में उन्हें जीत मिली है. हालांकि ये दोनों ही मैच छोटी टीमों के साथ था. जहां पहले मैच में इंडिया ने थाईलैंड को हराया. दूसरे मैच में हांगकांग को पराजित करने में कामयाब रही.

Women's Asia Cup 2026
Women’s Asia Cup 2026

पाकिस्तान ने अब तक एक ही मैच खेला है. थाईलैंड के खिलाफ टूर्नामेंट के अपने पहले मुकाबले में पाकिस्तान ने शानदार जीत दर्ज की थी. टीम इंडिया ने सेमीफाइनल में अपनी जगह लगभग पक्की कर ली है. ऐसे में पाकिस्तान को हराकर वो अंतिम-4 में मोमेंटम लेकर जाना चाहेगी. दूसरी तरफ पाकिस्तान अगर सेमीफाइनल में जाना चाहती है, तो उन्हें भारत को हराना होगा. ये मैच भारतीय समयानुसार रात 8 बजे शुरू होगा. जिसका लाइव टेलीकास्ट सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा. मोबाइल पर आप इसे सोनी लिव के ऐप और वेबसाइट पर देख पाएंगे.

 

Read More: Women’s Asia Cup 2026: सेमीफाइनल में पहुंचा भारत, अब पाकिस्तान से होगी टक्कर- जानें मैच की पूरी डिटेल्स

Raj Kiran