वुमेन एशिया कप 2026 में इंडियन टीम का शानदार प्रदर्शन जारी है। गुरुवार को खेले गए मुकाबले में भारत ने हांगकांग को 137 रनों के बड़े अंतर से मात देकर टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। टीम इंडिया ने ग्रुप स्टेज के अपने शुरुआती दोनों मुकाबले जीत लिए हैं। अब हरमनप्रीत कौर की लीडरशिप वाली इंडियन टीम का सामना ग्रुप स्टेज के आखिरी मुकाबले में पाकिस्तान से होगा। भारत-पाकिस्तान की क्रिकेट में भिड़ंत हमेशा से ही खास मानी जाती है, ऐसे में वुमेन एशिया कप का यह मुकाबला भी काफी रोमांचक होने की उम्मीद है।
Womens Asia Cup Update: स्मृति मंधाना ने खेली तूफानी पारी
हांगकांग के खिलाफ इंडियन टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 193 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से स्मृति मंधाना ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 124 रन की यादगार पारी खेली। वहीं मंधाना ने अपनी पारी में 14 चौके और 7 छक्के लगाए। उनके आक्रामक अंदाज ने इंडियन पारी को बड़े स्कोर तक पहुंचाने में अहम रोल निभाया।
ऐसे में टारगेट का पीछा करने उतरी हांगकांग की टीम भारतीय गेंदबाजों के सामने ज्यादा देर नहीं टिक पाई और महज 56 रन पर ऑलआउट हो गई। दीप्ति शर्मा ने 3 विकेट झटके, जबकि प्रेमा रावत, नंदनी शर्मा और श्री चरणी को 2-2 सफलताएं मिलीं। इससे पहले भारत ने टूर्नामेंट के अपने पहले मुकाबले में थाईलैंड को 94 रनों से हराया था।
भारत बनाम पाकिस्तान मैच कब होगा?

वुमेन एशिया कप 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला शनिवार, 5 सितंबर 2026 को खेला जाएगा।
कहां खेला जाएगा मुकाबला?

भारत-पाकिस्तान महिला टीमों के बीच यह मैच दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, दुबई में आयोजित होगा। भारतीय समय के अनुसार मुकाबला रात 8:00 बजे शुरू होगा। मैच से पहले शाम 7:30 बजे टॉस होगा। भारत में भारत-पाकिस्तान मैच का सीधा प्रसारण Sony Sports Ten 1, Sony Sports Ten 3 और Sony Sports Ten 4 चैनलों पर किया जाएगा। जो दर्शक मैच ऑनलाइन देखना चाहते हैं, वे Sony LIV ऐप और वेबसाइट पर मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग देख सकते हैं।
भारतीय महिला टीम का स्क्वॉड
हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, दीप्ति शर्मा, राधा यादव, अरुंधति रेड्डी, भारती फूलमाली, रेणुका सिंह, शेफाली वर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), कमालिनी (विकेटकीपर), नंदनी शर्मा, प्रतीक रावल, क्रांति गौड़, श्री चरणी और प्रेमा रावत।
पाकिस्तान महिला टीम का स्क्वॉड

फातिमा सना, आयशा जफर, नाशरा संधू, गुल फिरोजा (विकेटकीपर), मुनीबा अली (विकेटकीपर), वहीदा अख्तर, तुबा हसन, सादिया इकबाल, उम्मे हनी, सदाफ शम्स, मोमिना रियासत, एयमन फातिमा, सायरा जबीन, शैवाल जुल्फिकार और ईमान नसीर। भारत पहले ही सेमीफाइनल में जगह बना चुका है, लेकिन पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबला ग्रुप स्टेज का सबसे हाई-वोल्टेज मैच होने वाला है। अब सभी की नजरें इस बहुप्रतीक्षित मुकाबले पर टिकी हैं।
Read More: Hardik Pandya की वापसी पर फिर लगा ब्रेक, क्या अफगानिस्तान सीरीज से बाहर होंगे ये स्टार ऑलराउंटर?


Download Android App
Download iOS App




