Seher Hone Ko Hai 05 September 2026 Spoiler Alert: गलतफहमी के जाल में फंसा Mahid, Seher से तोड़ा रिश्ता!,Haider और Insha का सच उड़ाएगा होश

Summary :

कलर्स टीवी के धमाकेदार शो 'सेहर होने को है' (Seher Hone Ko Hai Today Episode) में एक बड़ा भूचाल आ गया है। माहिद ने गलतफहमी का शिकार होकर सेहर से अपना रिश्ता तोड़ दिया है। हैदर और इंसा की घिनौनी साजिश रंग ला चुकी है, जिससे सेहर का दिल पूरी तरह टूट गया है। जानिए आज के एपिसोड में क्या-क्या ड्रामा होने वाला है और कैसे इस टूटे रिश्ते में नया ट्विस्ट आने वाला है।

कलर्स टीवी का पसंदीदा शो ‘सेहर होने को है’ इस वक्त हाई वोल्टेज ड्रामे से गुजर रहा है। टीवी स्क्रीन पर हर दिन नए ट्विस्ट देखने को मिल रहे हैं। लेकिन आज का एपिसोड फैंस का दिल तोड़ने वाला है। जिस बात का डर सहर को काफी समय से था, आखिरकार वही हो गया। माहिद और सेहर की राहें अब अलग हो गई हैं और दोनों ही इस मोड़ पर अंदर से पूरी तरह टूट चुके हैं।

गलतफहमी की आग में जला पवित्र रिश्ता, फूट-फूटकर रोई सेहर

Seher Hone Ko Hai 5 September 2026
Seher Hone Ko Hai 05 September 2026 Spoiler Alert ( Source: Social Media)

कहानी में सबसे बड़ा मोड़ तब आया जब माहिद को लगा कि सेहर ने उसके साथ बहुत बड़ा धोखा किया है। हालांकि, सच्चाई यह है कि सहर ने खुद यह रिश्ता नहीं तोड़ा है, बल्कि माहिद ने गुस्से और गलतफहमी में आकर यह बड़ा कदम उठाया है।

सहर बार-बार माहिद को अपनी बात समझाने की कोशिश करती है, लेकिन गुस्से में अंधा हो चुका माहिद उसकी एक भी सुनने को तैयार नहीं है। सेहर का दिल पूरी तरह टूट चुका है और वह बिखरी हुई नजर आ रही है। दूसरी तरफ, सेहर की बहन भी खुद को इस पूरे ड्रामे और बर्बादी की वजह मानकर गिल्ट (अफ़सोस) में जी रही है।

हैदर और इंसा का चला शातिराना दांव, फायदा उठाने में जुटी इंसा

Seher Hone Ko Hai 05 September 2026 Spoiler Alert
Seher Hone Ko Hai 05 September 2026 Update ( Source: Social Media)

इस पूरे ड्रामे के पीछे किसी और का नहीं, बल्कि हैदर और इंसा का दिमाग है। दोनों की बनाई चाल आखिरकार काम कर गई है। हैदर अपनी चाल के कामयाब होने के बाद बेहद खुश है और जश्न मनाने के मूड में है।

वहीं, चालाक इंसा अब माहिद के टूटे हुए दिल का फायदा उठाने की फिराक में लग गई है। वह माहिद के कान भरने में कोई कसर नहीं छोड़ रही और उसे सहर के खिलाफ भड़काकर उसके करीब आने की कोशिश कर रही है। हालांकि, हैदर का असली विलेन वाला चेहरा भी अब सहर के सामने आ चुका है, जिससे सहर के मन में हैदर को लेकर एक गहरा डर बैठ गया है।

क्या खुलेगी साजिश की पोल? माहिद के सामने आएगा सच

Seher Hone Ko Hai Latest Episode
Seher Hone Ko Hai Latest Episode ( Source: Social Media)

लेकिन दोस्तों, कहानी यहीं खत्म नहीं होती, यह रिश्ता सिर्फ एक सोची-समझी गलतफहमी की वजह से टूटा है और सच ज्यादा दिन तक छिप नहीं सकता। माहिद को धीरे-धीरे इस बात का अहसास होने लगेगा कि उसके साथ बहुत बड़ा खेल खेला गया है।

आपको बता दें, माहिद और सहर की शादी रुकने की असल वजह एक ब्लैकमेलिंग का वीडियो और माहिद का अंधा शक है। सहर की छोटी बहन अमाल पर झूठ बोलकर पैसे ऐंठने का आरोप लगा है और सहर के पास एक धमकी भरा वीडियो आया था, जिसमें अमाल को जेल भिजवाने की धमकी दी जा रही थी। सहर सिर्फ अपनी बहन को इस मुसीबत और जेल जाने से बचाने की जी-तोड़ कोशिश कर रही थी। लेकिन दूसरी तरफ, माहिर इस पूरी सच्चाई से बेखबर रहा और सहर के नाम व उसके इरादों को लेकर बहुत बड़ी गलतफहमी का शिकार हो गया। उसे लगा कि सहर उसके साथ कोई छल या धोखा कर रही है।

इसी गलतफहमी और गुस्से में आकर माहिद ने बिना सच जाने सहर को ठुकरा दिया और उसके खिलाफ एक कड़ा फैसला सुना दिया। माहिद के इस शक ने सहर का दिल पूरी तरह तोड़ दिया। सहर ने माहिद को याद दिलाया कि ठीक 7 साल पहले भी उसने ऐसी ही गलतफहमी में आकर सब बर्बाद कर दिया था। अपनी मोहब्बत और यकीन की इस तरह धज्जियां उड़ते देख, टूटे दिल के साथ सहर ने माहिद से हमेशा के लिए दूर जाने का फैसला कर लिया और इस तरह दोनों की शादी रुक गई।

माहिद को हैदर और इंसा की नीयत पर पहले से ही शक था, और अब वह इस पूरी साजिश की तह तक जाने का फैसला करेगा। जैसे ही माहिद के सामने सहर की बेगुनाही का सच आएगा, शो में एक ऐसा महा-ट्विस्ट आएगा जो दर्शकों को सीट से बांधकर रखेगा। अब देखना यह होगा कि क्या माहिद अपनी गलती सुधारकर सहर को वापस पा सकेगा?

Read More: KSBKBT 2 05 September 2026 Spoiler Alert: Mihir की वापसी या कोई गहरी चाल? CCTV..

Mahima Bhardwaj

महिमा भारद्वाज पिछले एक साल से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत Hindustan Times में की, जहाँ उन्होंने डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और ट्रेंडिंग टॉपिक्स से जुड़ा कंटेंट लिखा। इस दौरान उन्हें न्यूज़ रिसर्च, कंटेंट राइटिंग, हेडलाइन ड्राफ्टिंग और SEO फ्रेंडली आर्टिकल्स तैयार करने का व्यावहारिक अनुभव मिला। महिमा को बॉलीवुड से जुड़ी खबरें, फिल्म रिव्यू, सेलेब्रिटी अपडेट्स और एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स पर लिखना पसंद है। कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ उन्हें इंटरव्यू और मीडिया से जुड़े कामों में भी रुचि है। फिलहाल महिमा भारद्वाज Punjab Kesari में Bollywood Writer के रूप में काम कर रही हैं।