कृषि यांत्रिकरण को बढ़ावा देगी सरकार

Summary :

NULL

पटना  : कृषि मंत्री डा. प्रेम कुमार ने कहा कि राज्य के किसानों की आय बढ़ाना सरकार की प्राथमिकता में है। राज्य के ग्रामीण युवकों के पलायन को रोकने के लिए नये कृषि रोड मैप में कृषि यांत्रिकरण पर विशेष जोर दिया गया है। राज्य में आधुनिक तरीके से खेती करने के उद्देश्य से कृषि रोड मैप के अधीन राज्य योजना कृषि यांत्रिकरण के अन्तर्गत वित्तीय वर्ष 2018-19 में 160 करोड़ की लागत से 71 प्रकार के कृषि यंत्रों पर अनुदान का प्रावधान किया गया है।

इस योजना में खेत की जुताई से फसल की कटाई एवं दौनी तक के कृषि यंत्रों के क्रय पर किसानों को अनुदान उपलब्ध कराया जायेगा। कृषि मंत्री ने कहा कि यांत्रिकरण योजना अंतर्गत राज्य में कृषि की जरूरतों के अनुरूप विगत वर्ष से कुछ नये कृषि यंत्रों को अनुदानित योजना में शामिल किया गया है।

इन कृषि यंत्रों पर अनुदान हेतु इच्छुक किसान कृषि विभाग के बेवसाईट के माध्यम से ऑनलाईन आवेदन कर सकते हैं तथा स्वीकृति पत्र के आधार पर यांत्रिकरण मेला अथवा मेला के बाहर भी अपनी इच्छानुसार कृषि यंत्र खरीद सकते हैं। उन्होंने कहा कि कृषि यांत्रिकरण योजना के सफल कार्यान्वयन हेतु सरकार राज्य के कृषि यंत्र निर्माताओं को भी प्रोत्साहित करने की योजना पर कार्य कर रही है, ताकि किसानों को राज्य के अन्दर निर्मित कृषि उपकरण आसानी से उपलब्ध हो सके।

े तथा आवश्यकतानुसार यंत्रो/उपकरणों की मरम्मति आदि की व्यवस्था सुनिश्चित हो सके। कृषि यांत्रिकरण योजना को प्रोत्साहन देने से राज्य के किसान आधुनिक तरीके से खेती कर पायेंगे, ग्रामीण युवकों को गांवों में ही रोजगार मिलेगा। इस प्रकार राज्य में विभिन्न फसलों का उत्पादन एवं उत्पादकता में वृद्धि होगी, जिनसे किसानों की आय में बढ़ोतरी होगी।

24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए क्लिक करे।

Desk Team