रायपुर : मोदी सरकार के चार वर्ष पूरे होने पर उपलब्धियों की गूंज रमन सरकार की विकास यात्रा में भी हो रही है। मुख्यमंत्री ने पीएम को बधाई देते हुए चार साल को देश के लिए अहम करार दिया। वहीं दावे किए कि मोदी के नेतृत्व में भारत को विश्व में एक स्वाभिमानी राष्ट्र के रूप में नई पहचान मिली है। केन्द्र की जनकल्याणकारी योजनाओं से देश में तरक्की और खुशहाली का एक नया वातावरण बना है।
प्रधानमंत्री को बधाई देते हुए रायपुर रायपुर ने सबका साथ-सबका विकास के नारे को समाज के हर वर्ग के उत्थान की भावना करार दिया। उन्होंने कहा कि सभी वर्ग की चिन्ता करते हुए पीएम ने नई योजनाओं की शुरूआत की है। इसका सीधा फायदा देश के प्रत्येक राज्य, गांव और शहर में समाज के हर वर्ग और विशेष रूप से अंतिम पंक्ति के लोगों को मिल रहा है।
पं. दीनदयाल उपाध्याय के अन्त्योदय की अवधारणा को अपनी योजनाओं का केन्द्र बिन्दु बनाया है। विकास यात्रा के दौरान सीएम ने दावे किए कि पीएम के अन्त्योदय से सर्वोदय के जरिए उत्थान के लक्ष्य पर भी फोकस किया। सीएम का संदेश सीधे तौर पर राज्य सरकार के साथ केन्द्र सरकार की उपलब्धियों पर रहा। योजना के प्रथम चरण के तहत पूरे देश के लिए हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों की स्थापना का सिलसिला शुरू हो चुका है। इसके अलावा स्वच्छ भारत मिशन के जरिए सामाजिक जागृति लाने के साथ रचनात्मक जन आंदोलन बनाने का भी श्रेय दिया।
24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए यहां क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



