Gujarat Flood: गुजरात में मॉनसून की दस्तक के बाद कई जिलों में भारी बारिश दौर जारी है। अत्यधिक बारिश के कारण जूनागढ़ के लोगों को बाढ़ जैसे हालात का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, अहमदाबाद में कई इलाकों में सड़क धंसने के मामले भी सामने आए है। प्रदेश में कई हिस्सों में झमाझम बारिश हुई है। भारी बारिश के चलते कई शहरों में जलभराव की स्थिति देखने को मिली है। साथ ही नदियों का जलस्तर भी उफान पर है। गुजरात में अगले कुछ दिन लगातार बारिश होने की संभावना रहेगी।
भारी बारिश से जनजीवन हुआ प्रभावित
गुजरात में कई जिलों में हुई भारी बारिश से लोगों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ा है। बारिश के चलते सूरत, अहमदाबाद, जूनागढ़, भुज, वापी और भरुच के कुछ इलाके जलभराव की स्थिति पैदा हो गई है। साथ ही निचले इलाके में भी जलमग्न देखने को मिला। सड़कें पानी से लबालब हो गई है। जिससे ट्रैफिक की आवाजाही में भी समस्या हो रही है।
किन इलाकों में हुई अधिक बारिश
मौसम विभाग के अनुसार सौराष्ट्र से सटे उत्तर-पूर्व अरब सागर में चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। जिसकी वजह से गुजरात में बारिश हो रही है। बीते दिन प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश हुई। सौराष्ट्र के कई इलाकों में सुबह तेज बारिश हुई। सुबह 6 से 8 बजे के दौरान 120 तालुकाओं में बारिश दर्ज की गई। इनमें द्वारका का जामखंभालिया, कल्याणपुर, विसावदर, कलावड, राजकोट का धोराजी, जूनागढ़ का वंथरी और राजकोट का उपलेटा शामिल है। भारी बारिश के चलते जूनागढ़ में बाढ़ जैसी स्थिति देखने को मिली। साथ ही मेघल नदी भी जल स्तर बढ़ने से यह खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों में सौराष्ट्र क्षेत्र, दक्षिण और मध्य गुजरात में भारी बारिश होने की संभावना है।
देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।


Download Android App
Download iOS App



