Hardeep Puri on Gas Crises in LS: पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने आज लोकसभा में बयान देते हुए सदन को बताया कि पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के कारण वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति में आई रुकावट के मद्देनज़र पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय द्वारा क्या कदम उठाए गए हैं।
मंत्री ने सदन को बताया कि देश में पेट्रोलियम उत्पादों की निरंतर उपलब्धता सुनिश्चित करने और बदलती वैश्विक परिस्थितियों के बीच भारत की ऊर्जा सुरक्षा को सुरक्षित रखने के लिए सरकार कई आवश्यक उपाय कर रही है।
देश में एलपीजी संकट पर लोकसभा में केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि भारत 40 देशों से क्रूड ऑयल ले रहा है। गैस-सिलेंडर पर पैनिक होने की कोई बात नहीं है।
Hardeep Puri Speech in Lok Sabha: संघर्ष में भारत की कोई भूमिका नहीं

उन्होंने कहा, आधुनिक ऊर्जा इतिहास में दुनिया ने ऐसा क्षण पहले कभी नहीं देखा। आज 13वां दिन है जब strait of hormuz से गुजरने वाला रास्ता बंद है। इस मार्ग से दुनिया के लगभग 20% कच्चे तेल, 20% प्राकृतिक गैस और 20% एलपीजी की आपूर्ति होती है।
ईरान, इज़राइल और अमेरिका के बीच सैन्य कार्रवाई के बाद यह मार्ग प्रभावित हुआ है। दर्ज इतिहास में पहली बार strait of hormuz व्यावसायिक जहाजों के लिए प्रभावी रूप से बंद हो गया है। इस संघर्ष को पैदा करने में भारत की कोई भूमिका नहीं है, लेकिन कई अन्य देशों की तरह भारत को भी इसके प्रभावों से निपटना पड़ रहा है।
किया पड़ोसी देशों का जिक्र
इस संकट से निपटने के तरीके में दूसरे देशों की स्थिति भारत की प्रतिक्रिया को और स्पष्ट रूप से सामने लाती है। हमारे पड़ोस का एक देश दो सप्ताह के लिए सभी स्कूल बंद कर चुका है, सरकारी दफ्तरों में चार दिन का कार्य सप्ताह लागू कर दिया गया है, 50% सरकारी कर्मचारियों को घर से काम करने का निर्देश दिया गया है, सरकारी वाहनों के लिए ईंधन भत्ता आधा कर दिया गया है और 60% सरकारी वाहनों को सड़कों से हटा लिया गया है। इस देश में पेट्रोल की कीमत एक हफ्ते में लगभग 20% बढ़ गई, जो उसके इतिहास की सबसे बड़ी एकमुश्त वृद्धि है।
एक अन्य पड़ोसी देश ने ईंधन बचाने के लिए विश्वविद्यालयों को समय से पहले बंद कर दिया है और ईद-उल-फितर की छुट्टियां पहले कर दी हैं। वहीं दक्षिण-पूर्व एशिया के कई देशों को भी ऊर्जा राशनिंग और ऊर्जा बचत के उपाय लागू करने पड़े हैं।
LPG का प्रोडक्शन 28% बढ़ा दिया गया।
यह भी पढ़ें: GBU-57 गैर-परमाणु बम से हिला ईरान का न्यूक्लियर साइट! सैटेलाइट तस्वीरों ने दुनिया को चौंकाया
Domestic LPG Supply: घरेलू सप्लाई पूरी तरह सुरक्षित

हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि पिछले पांच दिनों में, रिफाइनरी के निर्देशों के जरिए LPG का प्रोडक्शन 28% बढ़ा दिया गया है और असल में आगे की खरीद चल रही है। मोदी सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकता यह है कि भारत के 33 करोड़ परिवारों, खासकर गरीबों और जरूरतमंदों की रसोई में किसी भी तरह की कमी न हो। घरेलू सप्लाई पूरी तरह से सुरक्षित है और डिलीवरी साइकिल में कोई बदलाव नहीं हुआ है।
घर और इंडस्ट्री के लिए बिजली का प्रोडक्शन सुरक्षित
उन्होंने कहा कि बड़े LNG कार्गो लगभग रोज दूसरे सप्लाई रास्तों से आ रहे हैं। भारत के पास गैस प्रोडक्शन और सप्लाई के इतने इंतजाम हैं कि लंबे समय तक लड़ाई चलने पर भी यह स्थिति बनी रहेगी। हर घर और इंडस्ट्री के लिए बिजली का प्रोडक्शन पूरी तरह से सुरक्षित है। अब प्रोक्योरमेंट को एक्टिवली डायवर्सिफाई किया गया है और कार्गो को यूनाइटेड स्टेट्स, नॉर्वे, कनाडा, अल्जीरिया और रूस से मंगाया जा रहा है।
Hardeep Puri on Gas Crises in LS: उन्होंने झूठे नेरेटिव पर कहा
उन्होंने कहा, यह अफवाहें फैलाने या झूठे नैरेटिव बनाने का समय नहीं है। भारत दर्ज इतिहास के सबसे गंभीर वैश्विक ऊर्जा संकट से गुजर रहा है। कच्चे तेल की आपूर्ति जारी है। गैस की आपूर्ति घरों और किसानों के लिए प्राथमिकता के आधार पर की जा रही है। एलपीजी उत्पादन में 28 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है। उपभोक्ता कीमतों को बाजार और क्षेत्रीय परिस्थितियों के मुकाबले काफी कम स्तर पर बनाए रखा गया है।
उन्होंने आगे कहा, स्कूल खुले हैं। पेट्रोल पंपों पर ईंधन उपलब्ध है। हर नागरिक चाहे उसकी राजनीतिक सोच कुछ भी हो इस व्यवस्था को बनाए रखने में समान रूप से हिस्सेदार है। भारत को अपने ऊर्जा योद्धाओं, इस संकट को संभाल रही संस्थाओं और राष्ट्रीय हित के समर्थन में एकजुट होकर खड़ा होना चाहिए। तैयारी और प्रतिक्रिया दोनों का रिकॉर्ड अपने आप में बहुत कुछ बयान करता है।
यह भी पढ़ें – एलपीजी सब्सिडी के लिए सरकार वित्त वर्ष 2025-26 में पीएसयू तेल कंपनियों को देगी 30,000 करोड़ रुपए





















