भारत-पाकिस्तान में तनाव के बीच हर्ष गोयनका ने पोस्ट किया छेड़छाड़ वाला वीडियो

Summary :

हर्ष गोयनका ने दो खिलाड़ियों के बीच डब्ल्यूडब्ल्यूई स्पर्धा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जारी किया जिसको लेकर उनकी काफी आलोचना हो रही है।

भारत-पाकिस्तान के रिश्तों में खटास के बीच आरपीजी इंटरप्राइजेज के अध्यक्ष हर्ष गोयनका ने दो खिलाड़ियों के बीच डब्ल्यूडब्ल्यूई स्पर्धा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जारी किया जिसको लेकर उनकी काफी आलोचना हो रही है।

छेड़छाड़ कर तैयार किए गए इस वीडियो में दोनों खिलाड़ियों में एक के चेहरे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर है जबकि दूसरे खिलाड़ी पर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान का चेहरा नजर आता है। ट्वीट में गोयनका ने वर्ल्ड रेसलिंग इंटरटेनमेंट (डब्ल्यूडब्ल्यूई) हेवीवेट पहलवानी का एक वीडियो पोस्ट किया है।

ट्विटर पर ये पोस्ट देखने के लिए क्लिक करें : https://twitter.com/hvgoenka/status/1102266197855236096

छेड़छाड़ कर तैयार इस वीडियो में दिखता है कि मोदी के चेहरे वाला पहलवान इमरान खान के रूप में दिखाए गए अपने प्रतिद्वंद्वी को पीट रहा है। इसके बाद रेसलर डब्ल्यूडब्ल्यूई बेल्ट हाथ में लेकर डब्ल्यूडब्ल्यूई वर्ल्ड हेवीवेट का चैंपियन होने की घोषणा करता है।

गोयनका के कुछ फॉलोवर ने इसे उनका हास्यपूर्ण अंदाज बताया तो कुछ ने उनकी आलोचना करते हुए कहा कि ”इस तरह की चीजें आपके कद से मेल नहीं खातीं।” अपने हास्यपूर्ण ट्वीट के लिए चर्चित उद्योगपति ने वीडियो को कैप्शन दिया है ‘‘डब्ल्यूडब्ल्यूएफ # इंडिया वर्सस पाक ।’’

Desk Team