पटना : चमकी बुखार से उत्पन्न हालात का जायजा लेने केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन एवं केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री श्री अश्विनी कुमार चौबे रविवार को मुजफ्फरपुर जाएंगे। सुबह 10:00 बजे मुजफ्फरपुर पहुंचकर हालात का जायजा लेंगे। इनके साथ मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव श्री संजीवा कुमार भी होंगे।
श्री चौबे के मीडिया प्रभारी वेद प्रकाश ने बताया कि मुजफ्फरपुर सहित अन्य जिलों में फैले एईएस और जापानी बुखार को लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की पैनी नजर है। हर संभव मदद मुहैया कराया जा रहा है। विशेषज्ञों की टीम भी मंत्रालय द्वारा मुजफ्फरपुर भेजा गया था। मुजफ्फरपुर और पटना में स्वास्थ्य मंत्रालय के आला अधिकारियों के साथ भी मंत्रियों की बैठक होगी।


Download Android App
Download iOS App



