भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सदस्यता अभियान में रविवार को मशहूर हरियाणवी डांसर सपना चौधरी ने पहली सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर भाजपा के डॉ हर्षवर्धन और विजय गोयल समेत कई नेता मौजूद रहे।

जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में दिल्ली भाजपा के सदस्यता अभियान कार्यक्रम में शिवराज सिंह चौहान, भाजपा महासचिव रामलाल और मनोज तिवारी की मौजूदगी में सपना चौधरी बीजेपी में शामिल हुई।
बता दें कि भाजपा अभी पूरे देश में सदस्यता अभियान चला रही है और लोगों को पार्टी से जोड़ रही है। भाजपा का यह सदस्यता अभियान 10 अगस्त तक जारी रहेगा। 6 जुलाई को बीजेपी के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती के मौके पर इस अभियान की शुरुआत की गई है।


Download Android App
Download iOS App



