Himachal Pradesh में पंजाबी NRI से मारपीट की घटना आई सामने

Summary :

Himachal Pradesh: हिमाचल प्रदेश ( Himachal Pradesh ) के डलहौजी में भीड़ के हमले के शिकार हुए अप्रवासी भारतीय (एनआरआई) परिवार से अमृतसर के अस्पताल में रविवार को पंजाब सरकार के कैबिनेट मंत्री कुलदीप धालीवाल ने मुलाकात की। उन्होंने एलान किया कि हिमाचल में पंजाबी दंपत्ति के साथ हुई मारपीट के खिलाफ पंजाब पुलिस जीरो एफआईआर दर्ज करेगी। Highlights: हिमाचल के डलहौज़ी में पंजाबी एनआरआई के साथ मारपीट की घटना सामने आई पंजाब सरकार के कैबिनेट मंत्री धालीवाल ने की मुलाक़ात पंजाब पुलिस ने जीरो FIR दर्ज किया श्री धालीवाल ने पीड़ित परिवार को सरकार की ओर से सहायता का…

Himachal Pradesh

Himachal Pradesh: हिमाचल प्रदेश ( Himachal Pradesh ) के डलहौजी में भीड़ के हमले के शिकार हुए अप्रवासी भारतीय (एनआरआई) परिवार से अमृतसर के अस्पताल में रविवार को पंजाब सरकार के कैबिनेट मंत्री कुलदीप धालीवाल ने मुलाकात की। उन्होंने एलान किया कि हिमाचल में पंजाबी दंपत्ति के साथ हुई मारपीट के खिलाफ पंजाब पुलिस जीरो एफआईआर दर्ज करेगी।

Highlights:

  • हिमाचल के डलहौज़ी में पंजाबी एनआरआई के साथ मारपीट की घटना सामने आई
  • पंजाब सरकार के कैबिनेट मंत्री धालीवाल ने की मुलाक़ात
  • पंजाब पुलिस ने जीरो FIR दर्ज किया

श्री धालीवाल ने पीड़ित परिवार को सरकार की ओर से सहायता का भरोसा दिया और कहा कि हमलावरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि हिमाचल में पंजाबी दंपत्ति के साथ हुई मारपीट के खिलाफ पंजाब पुलिस जीरो एफआईआर दर्ज करेगी।

सख्त कार्रवाई की मांग करेंगे- कुलदीप धालीवाल

इसके लिए उन्होंने पीड़ित परिवार से पुलिस को बयान देने को कहा है ताकि घटना के बारे में इनका पक्ष सही ढ:ग से सामने आ सके। उन्होंने कहा,‘‘मैंने हिमाचल ( Himachal Pradesh ) के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) से बात करने की कोशिश की लेकिन मुझे बताया गया कि अभी वह राज्य से बाहर हैं।’’ उन्होंने कहा कि एक दो दिन में हम हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और डीजीपी से मिलकर उन्हें एफआईआर की कॉपी सौंपेंगे और हमलावरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करेंगे, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं न हो।

Image

Himachal Pradesh में ऐसी घटनाओं पर करे गंभीरता से विचार – कुलदीप धालीवाल

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि यह घटना बेहद निंदनीय है। पंजब से रोज हजारों की संख्या में लोग शिमला, मनाली, कसौली और डलहौजी आदि पर्यटन स्थलों पर घूमने जाते हैं। हिमाचल प्रदेश ( Himachal Pradesh ) की अर्थव्यवस्था भी पर्यटन पर ही काफी निर्भर है। ऐसी घटनाएं पर्यटकों के मन में डर और संदेह पैदा करेगा। इसलिए हिमाचल सरकार को इस घटना पर गंभीरता पूर्वक विचार करना चाहिए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।

Image

क्या है पूरा मामला ?

यह मामला दरअसल, शनिवार को पंजाब मूल के एक एनआरआई कंवलजीत सिंह ने आरोप लगाया कि उन्हें और उनके परिवार के साथ हिमाचल प्रदेश ( Himachal Pradesh ) के डलहौजी में पार्किंग को लेकर हुई कहासुनी के दौरान कुछ लोगों ने मारपीट की। उन्होंने क्षेत्रीय भेदभाव का भी आरोप लगाया और कहा कि उनपर करीब 100 लोगों ने हमला किया।

उन्होंने हिमाचल पुलिस पर भी घटना की वीडियो जबरदस्ती डिलीट करवाने का आरोप लगाया है। फिलहाल पीड़ति दंपत्ति का अमृतसर के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है। कंवलजीत सिंह स्पेन में 25 साल से रह रहे हैं। वह हाल ही में पंजाब लौटे हैं। उन्होंने कहा कि वह अपनी स्पेनिश पत्नी और रिश्तेदार के साथ दो दिन पहले डलहौजी घूमने गए थे।

Himachal Pradesh

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Desk News