Lok Sabha Election 2024 असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने बुधवार को दावा किया कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी को लोकसभा चुनाव के बाद गिरफ्तार किया जाएगा। राहुल के खिलाफ राज्य में हिंसा भड़काने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई है। सरमा ने सिबसागर जिले के नजीरा में एक कार्यक्रम से इतर कहा कि हमने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। एक विशेष जांच दल जांच करेगा और राहुल को लोकसभा चुनाव के बाद गिरफ्तार किया जाएगा। बता दें कि लोकसभा चुनाव कुछ ही महीने में होने हैं।
Highlights
- लोकसभा चुनाव के बाद गिरफ्तार किए जाएंगे राहुल गांधी
- राहुल गांधी के खिलाफ मामला दर्ज करने का निर्देश
- यात्रा को शहर में प्रवेश नहीं दिया गया
राहुल गांधी के खिलाफ मामला दर्ज करने का निर्देश
असम के पुलिस महानिदेशक जीपी सिंह ने कहा कि अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (सीआईडी) द्वारा गठित एसआईटी के माध्यम से गहन जांच के लिए मामला असम सीआईडी को स्थानांतरित कर दिया गया है। इससे पहले मुख्यमंत्री ने राज्य के पुलिस महानिदेशक को अवरोधक तोड़ने के लिए भीड़ को उकसाने को लेकर राहुल गांधी के खिलाफ मामला दर्ज करने का निर्देश दिया था।
यात्रा को शहर में प्रवेश नहीं दिया गया
दरअसल राहुल की यात्रा को शहर में प्रवेश नहीं दिया गया। इसके लिए रास्ते में बैरिकेडिंग की गई थी। कांग्रेस समर्थकों ने जब अवरोधक हटाए तो पुलिसकर्मियों के साथ उनकी झड़प हो गई। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भूपेन बोरा और राज्य विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष देबब्रत सैकिया को चोट आई थी।


Download Android App
Download iOS App



