कोलकाता, 11 सितंबर (आईएएनएस)। तृणमूल कांग्रेस के गिरफ्तार नेता देबराज चक्रवर्ती के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के मामले को देख रहे स्पेशल पब्लिक प्रॉसिक्यूटर बिवास चटर्जी ने आरोप लगाया है कि उन्हें इस मामले को आगे न बढ़ाने की चेतावनी देते हुए धमकी भरे फोन कॉल आए हैं और उन्होंने अब पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।
शुक्रवार को मीडिया से बात करते हुए पब्लिक प्रॉसिक्यूटर बिवास चटर्जी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए पूर्व पार्षद देबराज चक्रवर्ती के करीबी सहयोगी होने का दावा करने वाले एक व्यक्ति ने उनसे संपर्क किया और मामले पर चर्चा करने की कोशिश की।
चटर्जी ने कहा कि वह व्यक्ति धमकी भरे लहजे में बात कर रहा था। उसने मुझसे कहा कि मैं चक्रवर्ती के मामले में बहुत आगे न बढ़ूं। कॉल आने के बाद, मैंने पुलिस से संपर्क किया और बागूआटी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई।
उनके अनुसार, यह कॉल उन्हें तब आया जब वे अपने चैंबर में थे। चटर्जी ने बताया कि ट्रू-कॉलर ऐप पर नंबर राजू हसन, जनरल सेक्रेटरी, एबी सपोर्टर स्टेट कमिटी के नाम से दिखाई दिया। उन्होंने कहा कि उन्हें ऐसी किसी संस्था के बारे में जानकारी नहीं है लेकिन शिकायत के हिस्से के तौर पर उन्होंने वह नंबर पुलिस को दे दिया है।
यह मामला देबराज चक्रवर्ती के खिलाफ चल रही कानूनी कार्यवाही के बीच हुआ है। बागूआटी पुलिस स्टेशन में उनके खिलाफ दर्ज दो एफआईआर में से एक मामले में चार्जशीट पहले ही दाखिल की जा चुकी है और जल्द ही आरोप तय होने की उम्मीद है जबकि दूसरे मामले की जांच जारी है।
चटर्जी अभी इस मामले में स्पेशल पब्लिक प्रॉसिक्यूटर के तौर पर पेश हो रहे हैं और पश्चिम बंगाल में कई अन्य हाई-प्रोफाइल मामलों से भी जुड़े हैं, जिनमें फरार बीरभूम-स्थित स्टोन क्वारी (पत्थर खदान) व्यवसायी तुलु मंडल उर्फ नजीबुद्दीन के खिलाफ कार्यवाही भी शामिल है।
देबराज चक्रवर्ती जो तृणमूल कांग्रेस की पूर्व विधायक और भक्ति संगीत गायिका अदिति मुंशी के पति हैं, उनको इस साल जुलाई में कई आरोपों के तहत गिरफ्तार किया गया था, जिनमें जबरन वसूली और आय से अधिक संपत्ति रखना शामिल है।
उन पर जबरन वसूली रैकेट, जमीन हड़पने, बिधाननगर इलाके में सिंडिकेट चलाने और 2021 में चुनाव के बाद हुई हिंसा से जुड़े एक मामले के आरोप भी हैं। वे अभी न्यायिक हिरासत में हैं।
–आईएएनएस
डीकेएम/पीएम
(This content is sourced from a syndicated feed and is published as received. Punjab Kesari assumes no responsibility or liability for its accuracy, completeness, or content.)


Download Android App
Download iOS App



