बिहार बीजेपी ने लोकसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नीत महागठबंधन को मिली करारी हार के लिए प्रतिपक्ष के नेता एवं राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के पुत्र तेजस्वी प्रसाद यादव पर कटाक्ष करते हुये कहा कि घर के चिराग ने ही महामिलावटियों (महागठबंधन) के घर में आग लगाई है।
बिहार के पथ निर्माण मंत्री एवं बीजेपी के वरिष्ठ नेता नंदकिशोर यादव ने आज यहां कहा कि घर के चिराग ने ही महामिलावटियों (महागठबंधन) के घर में आग लगाई है।
उन्होंने कहा कि स्वार्थ और अहम का जहां टकराव होता है उसकी परिणति यही होती है।
श्री यादव ने महागठबंधन के घटक दलों में मचे घमासान पर तंज कसते हुए कहा कि यह तो होना ही था।
जीत का स्वाद चखने को आतुर महामिलावटियों को करारी हार के बाद कड़वा स्वाद अच्छा नहीं लगना स्वाभाविक है, लेकिन हार का ठीकरा एक दूसरे के माथे पर फोड़ना अजीब सी घटना है।


Download Android App
Download iOS App



