हम लोग दिल्ली के विकास के लिए काम कर रहे हैं: अरविंदर सिंह लवली

Summary :

नई दिल्ली, 13 जुलाई (आईएएनएस)। दिल्ली भाजपा के विधायक अरविंदर सिंह लवली और विधायक अजय महावर ने घोंडा विधानसभा क्षेत्र में 4.36 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित 34 नई गलियों का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि इस परियोजना से सड़कों और नागरिक बुनियादी ढांचे में सुधार होगा। अरविंदर सिंह ने सोमवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा कि हम लोग मुख्यमंत्री के निर्देश पर काम कर रहे हैं और दिल्ली में जारी विकास कार्य को गति देने की कोशिश कर रहे हैं। हम यह कोशिश कर रहे हैं कि दिल्ली में हो रहे विकास कार्यों के साथ किसी भी…

नई दिल्ली, 13 जुलाई (आईएएनएस)। दिल्ली भाजपा के विधायक अरविंदर सिंह लवली और विधायक अजय महावर ने घोंडा विधानसभा क्षेत्र में 4.36 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित 34 नई गलियों का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि इस परियोजना से सड़कों और नागरिक बुनियादी ढांचे में सुधार होगा।

अरविंदर सिंह ने सोमवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा कि हम लोग मुख्यमंत्री के निर्देश पर काम कर रहे हैं और दिल्ली में जारी विकास कार्य को गति देने की कोशिश कर रहे हैं। हम यह कोशिश कर रहे हैं कि दिल्ली में हो रहे विकास कार्यों के साथ किसी भी प्रकार का समझौता न हो। इसी को देखते हुए यमुना पार्क में भी विकास के कई कार्य जारी हैं और हमारी कोशिश है कि इन कार्यों को गति प्रदान की जाए।

उनके मुताबिक, इन्हीं सब स्थिति को देखते हुए आज हम अजय महावर की विधानसभा क्षेत्र घोंडा में आए हैं। अजय महावर सर्वोत्तम विधायक में से एक हैं, जो न सिर्फ अपने विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए काम कर रहे हैं, बल्कि पूरी दिल्ली के विकास के लिए काम कर रहे हैं। उनकी यही कोशिश रहती है कि दिल्ली में जारी विकास कार्यों के साथ किसी भी प्रकार की कोताही स्वीकार न की जाए।

उन्होंने कहा कि यह मेरे लिए खुशी की बात है कि मुझे उनकी विधानसभा क्षेत्र में आने का मौका मिला। मुझे पूरा विश्वास है कि मौजूदा समय में जिस तरह से विकास के कार्य दिल्ली में हो रहे हैं, ठीक वैसे ही कार्य आगामी दिनों में घोंडा विधानसभा क्षेत्र में भी होंगे। इस संबंध में पूरी रूपरेखा तैयार की जा चुकी है, जिसे जल्द ही धरातल पर उतारा जाएगा। इसे जमीन पर उतारने की दिशा में किसी भी प्रकार की कोताही स्वीकार नहीं की जाएगी।

अजय महावर ने कहा कि हम लोग सीएम रेखा गुप्ता के निर्देश पर घोंडा क्षेत्र में विकास के कार्य कर रहे हैं। हमारी कोशिश है कि एक विकसित घोंडा क्षेत्र बनें। हम लोग बुनियादी जरूरतों की पूर्ति कर रहे हैं। यमुना पार विकास बोर्ड के चेयरमैन अरविंदर सिंह लवली की ओर से हमें करोड़ों का फंड मिला, जिसमें चार करोड़ 29 लाख से 34 गलियां और दो पार्कों के जीर्णोद्धार एवं विकास के कार्य किए जा रहे हैं। इसके लिए मैं उनका बहुत धन्यवाद करता हूं।

–आईएएनएस

एसएचके/डीकेपी

(This content is sourced from a syndicated feed and is published as received. Punjab Kesari assumes no responsibility or liability for its accuracy, completeness, or content.)

News Desk

News Desk is the editorial team of Punjab Kesari. This article is based on information provided by IANS.