कोरोना वायरस के बाद अब इस देश के अन्दर निपाह वायरस तेजी से अपना कोहराम मचा रहा है। केरल राज्य के कोझिकोड जिले में निपाह का आतंक कम होने के एक महीने बाद चिंता और बढ़़ गई है। राज्य की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने बुधवार को बताया कि पड़ोसी वायनाड जिले के चमगादड़ों पर किए गए आईसीएमआर परीक्षण पॉजिटिव निकले हैं।
चमगादड़ों के नमूनों में वायरस की पुष्टि
मीडिया से बातचीत करते हुए, जॉर्ज ने बताया कि वायनाड जिले के सुल्तान बाथेरी और मनथावाडी क्षेत्रों से एकत्र किए गए चमगादड़ों के नमूनों में वायरस की पुष्टि हुई है। जॉर्ज ने कहा, समय की मांग है कि सतर्क स्वास्थ्य पेशेवरों को मरीजों की जांच के नियमित काम में कोई भी कसर नहीं छोड़नी चाहिए। सतर्क रुख अपनाना चाहिए। संयोग से सितंबर के दूसरे सप्ताह के दौरान कोझिकोड में चिकित्सा अधिकारियों को निपाह के संदिग्ध लक्षणों से दो रोगियों की मौत के बाद वायरस के फैलने का संदेह हुआ। कोझिकोड में निपाह से दो मौतें और छह पॉजिटिव केस देखे गए थे। 1000 से अधिक नमूने परीक्षण के लिए भेजे गए हैं।


Download Android App
Download iOS App



