किस रंग के कपड़े पहने से मिलेगा,अखंड सौभाग्यवती का आर्शीवाद जानें अपनी राशि के अनुसार आपका लक्की रंग - Latest News In Hindi, Breaking News In Hindi, ताजा ख़बरें, Daily News In Hindi

लोकसभा चुनाव 2024

पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

चौथा चरण - 13 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

96 सीट

पांचवां चरण - 20 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

49 सीट

छठा चरण - 25 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

सातवां चरण - 1 जून

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

किस रंग के कपड़े पहने से मिलेगा,अखंड सौभाग्यवती का आर्शीवाद जानें अपनी राशि के अनुसार आपका लक्की रंग

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, करवा चौथ के दिन सुहागिन महिलाओं को सोलह श्रृंगार में चंद्र देव की पूजा करनी चाहिए क्योंकि ऐसा करने से शुभ फल प्राप्त होते हैं। ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक प्रत्येक राशि किसी न किसी ग्रह के अधीन होती है। ऐसे में यदि आप राशि अनुसार कपड़ों का चयन करते हैं तो आपको ज़्यादा अनुकूल परिणामों की प्राप्ति होगी।

karwann

 

मेष राशि- करवा चौथ के दिन मेष राशि की विवाहित महिलाएं लाल या नारंगी रंग की साड़ी/लहंगा पहन सकती हैं क्योंकि मेष राशि के स्वामी मंगल हैं।

वृषभ राशि- वृषभ राशि के स्वामी बुध हैं, जिन्हें हरा रंग बेहद पसंद होता है। ऐसे में आप हरे रंग के कपड़े पहन सकती हैं।

मिथुन राशि- चूंकि मिथुन राशि के स्वामी भी बुध हैं, इसलिए आप हरे रंग के कपड़े पहन सकती हैं और साथ में हरे रंग की चूड़ियाँ भी।

कर्क राशि- कर्क राशि के स्वामी चंद्रमा हैं, जिन्हें सफ़ेद रंग के लिए जाना जाता है। लेकिन शुभ अवसरों पर सुहागिन महिलाओं का सफ़ेद रंग के कपड़े पहनना अशुभ माना जाता है, इसलिए आप कोई ऐसा कपड़ा पहनें जिसमें थोड़ा बहुत सफ़ेद रंग शामिल हो।

 

सिंह राशि- ग्रहों के राजा सूर्य सिंह राशि के स्वामी हैं। ऐसे में इस राशि की महिलाएं लाल, नारंगी या गोल्डेन रंग के कपड़े पहन सकती हैं।

 

कन्या राशि- बुध कन्या राशि के भी स्वामी हैं। ऐसे में आप पीले या हरे रंग के कपड़ों के साथ पीले या हरे रंग की चूड़ियाँ चुन सकती हैं।

 

तुला राशि- तुला राशि पर शुक्र ग्रह का शासन है, इसलिए आप गोल्डेन रंग के कपड़े पहन सकती हैं।

 

वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि का स्वामित्व मंगल को प्राप्त है। ऐसे में इस राशि की महिलाएं लाल रंग के कपड़े पहन सकती हैं।

krrang

धनु राशि- धनु राशि बृहस्पति ग्रह के अधीन है, इसलिए आप पीले या गोल्डेन रंग के कपड़े पहन सकती हैं।

 

मकर राशि- मकर राशि के स्वामी शनि देव हैं, जिनके लिए नीले रंग को शुभ माना जाता है। ऐसे में आप करवा चौथ के दिन नीले रंग की साड़ी या लहंगा पहन सकती हैं।

 

कुंभ राशि- कुंभ राशि के भी स्वामी शनि देव हैं, इसलिए आपको नीले रंग रंग के वस्त्र धारण करने की सलाह दी जाती है।

 

मीन राशि- ज्योतिष के अनुसार, बृहस्पति ग्रह को मीन राशि का स्वामित्व प्राप्त है। ऐसे में करवा चौथ के दिन आप पीले या गोल्डेन रंग के कपड़े पहनें तो ज़्यादा शुभ फल प्राप्त होता है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

fifteen − 11 =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।