भारत का PAK के खिलाफ बड़ा फैसला, 23 जून तक बंद किया अपना एयरस्पेस

Summary :

NOTAM जारी, पाकिस्तान के विमान नहीं कर सकेंगे प्रवेश

भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ बड़ा कदम उठाते हुए 23 जून तक अपना एयरस्पेस बंद कर दिया है। यह फैसला बढ़ते तनाव के बीच लिया गया है, जिसके तहत पाकिस्तान के विमान भारतीय एयरस्पेस में प्रवेश नहीं कर सकेंगे। नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने इस संबंध में NOTAM जारी किया है।

भारत पाकिस्तान के बीच बढ़े तनाव के बाद भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ कई बड़े फैसले लिए है। अब भारत ने एक और बड़ा फैसला लेते हुए पाकिस्तान के लिए अपना एयरस्पेस को 23 जून तक बंद कर दिया है। बता दें कि ऑपरेशन सिंदूर के बाद तिलमिलाए पाकिस्तान ने भी 23 जून तक भारत के लिए अपना एयरस्पेस को बंद करने की सीमा बढ़ा दी थी।

भारत ने किया NOTAM जारी

पाकिस्तान के खिलाफ अपना एयरस्पेस बंद करने के लिए केंद्र सरकार ने NOTAM जारी कर दिया है। जारी किए गए NOTAM के अनुसार पाकिस्तान देश में रजिस्टर किसी भी विमान को भारतीय एयरस्पेस में प्रवेश करने की अनुमति नहीं होगी। बता दें कि यह फैसला भारत के नागरिक उड्डयन मंत्रालय की ओर से लिया गया है। इस फैसले के अनुसार पाकिस्तान की कोई भी एयरलाइंस भारत के एयरस्पेस में प्रवेश नहीं कर सकती है।

बर्लिन में एस जयशंकर की जर्मन चांसलर से मुलाकात, PM मोदी की शुभकामनाएं दीं

पहले 23 मई तक लगा था बैन

भारत पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बाद दोनों देशों के बीच कई बड़े फैसले लिए गए है। इन्हीं बड़े फैसलों में से भारत ने पाकिस्तान के लिए अपना एयरस्पेस बंद कर दिया था। पहले एयरस्पेस बंद करने की सीमा 23 मई तक तय की गई थी लेकिन अब इस समय सीमा को बढ़ा दिया है और अब 23 जून तक पाकिस्तान के लिए भारत का एयरस्पेस बंद रहेगा।

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।