भारतीय वायु सेना के आठ अक्टूबर को 88वें स्थापना दिवस की तैयारियों के तहत मंगलवार को हिंडन बेस पर फुल ड्रेस रिहर्सल किया गया। वायु सेना के एक अधिकारी ने कहा कि रिहर्सल में तेजस एलसीए, मिग-29, जगुआर, मिग-21 और सुखोई-30 युद्धक विमानों के अलावा हाल ही वायुसेना बेड़े में शामिल राफेल जेट विमान ने भी हिस्सा लिया।

अधिकारी ने कहा कि आज हुए रिहर्सल में वायु सेना के एमआई-17 वी5, एएलएच मार्क-4, चिनूक, एमआई-35 और अपाचे हेलीकॉप्टरों ने भी हिस्सा लिया। इसके अलावा वायु सेना के परिवहन विमानों सी-17, सी-130, डोर्नियर और डीसी-3 डकोटा विमानों ने भी भाग लिया।

सूर्यकिरण विमानों के एरोबेटिक दल और सारंग विमानों ने भी फ्लाई पास्ट में करतब दिखाए। भारतीय वायु सेना की स्थापना आठ अक्टूबर 1932 को हुई थी। इस वर्ष वायु सेना अपना 88वां स्थापना दिवस मनाएगी।


Download Android App
Download iOS App



