Indian Navy को मिली पहली महिला फाइटर पायलट, सब-लेफ्टिनेंट Aastha Punia उड़ाएंगी ये घातक लड़ाकू विमान

भारतीय नौसेना में पहली बार कोई महिला फाइटर पायलट बनी है। सब-लेफ्टिनेंट आस्था पुनिया (Aastha Punia) नेवी को फाइटर पायलट बनाया गया है। ऐसा करने वाली वे भारत की पहली महिला हैं। ऐसे में पुनिया अब घातक लड़ाकू विमान उड़ाएंगी। मालूम हो कि इंडियन नेवी के टोही विमान और हेलीकॉप्टर स्ट्रीम में महीला पालयट पहले से हैं, लेकिन आस्था अब लड़ाकू विमान उड़ाएंगी। फिलहाल इसकी जानकारी नहीं है कि आस्था कौन सा लड़ाकू एयरक्राफ्ट उड़ाएंगी।

भारत की सुरक्षा में अहम योगदान

बता दें कि नौसेना का भारत की सुरक्षा में अहम योगदान है। ऐसे में नौसेना को एक महिला पालयट मिली है जो अब घातक लड़ाकू विमानों को उड़ाएंगी। नौसेना ने इसकी जानकारी सोशल मीडिया पर खुद दी है। इंडियन नेवी ने एक्स पर एक पोस्ट शेयर की है। पोस्ट में एक तस्वीर शेयर की गई है।


नेवी ने एक्स पर पोस्ट कर दी जानकारी

नेवी की तरफ से पोस्ट शेयर कर लिखा गया, “नेवल एविएशन में एक नया अध्याय जुड़ गया है. भारतीय नौसेना ने 03 जुलाई 2025 को इंडियन नेवल एयर स्टेशन में द्वितीय बेसिक हॉक कन्वर्जन कोर्स के समापन के साथ एक ऐतिहासिक मील का पत्थर स्थापित किया. लेफ्टिनेंट अतुल कुमार ढुल और एसएलटी आस्था पुनिया (Aastha Punia) को रियर एडमिरल जनक बेवली, एसीएनएस (वायु) ने ‘विंग्स ऑफ गोल्ड’ पुरस्कार दिया.”

नेवी में फायटर पालयट का क्या काम होता है?

आपको बता दें कि भारतीय नौसेना में फाइटर पायलट वे अधिकारी होते हैं जो लड़ाकू विमान उड़ाते हैं और दुश्मन को दूर रखने के लिए समुद्र पर निगरानी रखते हैं। इतना ही नहीं, वे दुश्मन के ठिकानों और जहाजों के बारे में भी जानकारी जुटाते हैं।

 

also read:Pakistan सेना का दावा, अफगानिस्तान की सीमा से घुसपैठ कर रहे 30 आतंवादियों का मार गिराया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।