Indian Railway Jobs: अगर आपकी इंडियन रेलवे से जुड़ने की इच्छा है तो ये खबर आपके लिए बेहद जरुरी है। बता दें जल्द ही इंडियन रेलवे में कई पदों पर वैकेंसी निकलने वाली है।इस बात की जानकारी खुद इंडियन रेलवे ने ट्वीट कर दी है। इसमें इंडियन रेलवे में जल्द ही टेक्निशियन के पदों पर भर्ती होगी। इसलिए अगर आप जरूरी योग्यता रखते हों तो आधिकारिक नोटिस का इंतजार करें।
- जल्द होगी Indian Railway में कई पदों पर बंपर भर्ती
- Indian Railways ने कुछ दिन पहले ही सेंट्रलाइज्ड इंप्लॉयमेंट नोटिफिकेशन जारी किया
- वैकेंसी टेक्निशयन पद के लिए निकाली जाएंगी
ट्वीट में क्या लिखा?
रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड ने कहा है कि इंडियन रेलवे ने अभी कुछ दिन पहले ही सेंट्रलाइज्ड इंप्लॉयमेंट नोटिफिकेशन जारी किया था।इसके तहत असिस्टेंट लोको पायलट पद पर विभिन्न रेलवे जोन्स के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किया गया था।ये भर्तियां विज्ञापन संख्या 01/2024 के अंतर्गत निकली हैं और 20 जनवरी को नोटिस प्रकाशित किया गया था।
जल्द होने वाली है अगली भर्ती
नोटिस में आगे लिखा है कि इसी प्रकार अगले चरण की भर्ती के लिए भी रेलवे जल्द ही नोटिस जारी करेगा। इस बार ये वैकेंसी टेक्निशयन पद के लिए निकाली जाएंगी। कैंडिडेट्स से अनुरोध है कि वे ताजा जानकारियों के लिए समय-समय पर आरआरबी की वेबसाट्स चेक करते रहें। यहां से उन्हें आगे आने वाले नोटिस, नौकरी, उनकी तारीखों आदि के विषय में सही जानकारी मिल जाएगी।
कैंडिडेट्स नोटिस रिलीज होने का इंतजार करें- रिक्रूटमेंट बोर्ड
रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड ने आगे कहा कि वे हमेशा भर्तियों में ट्रांसपेरेंसी रखते हैं। उनका प्रयास यही होता है कि सभी कैंडिडेट्स को बराबर मौका मिले और किसी प्रकार की कोई गलती पूरे रिक्रूटमेंट प्रोसेस के दौरान न हो। आगे की जानकारी और लेटेस्ट अपडेट के लिए कैंडिडेट्स नोटिस रिलीज होने का इंतजार करें। जल्द ही इस बारे में डिटेल्ड जानकारी वाली सूचना प्रकाशित की जाएगी।


Download Android App
Download iOS App





