कांग्रेस ने ऑटो क्षेत्र के संकट से घिरे होने संबंधी खबरों को लेकर शनिवार को नरेंद्र मोदी सरकार पर निशाना साधा और दावा किया कि देश के कुछ जानेमाने उद्योगपतियों के आगाह करने के बावजूद यह सरकार ‘विकास के बजाय विभाजन’ में लगी हुई है। पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट किया, “कार बिक्री में 15 से 48 प्रतिशत तक की गिरावट। 30 इस्पात कंपनियां बंद हुईं।”
उन्होंने दावा किया, “औद्योगिक क्षेत्र के प्रमुख नाम राहुल बजाज, आदि गोदरेज, नारायणमूर्ति ने सामाजिक वैमनस्य, घृणा अपराध और मंदी को लेकर आगाह किया।” सुरजेवाला ने कहा, “फिर भी मोदी सरकार ”रोजगार के बजाय तिरस्कार” और ”विकास के बजाय विभाजन” पर ध्यान लगाए हुए है। यह न्यू इंडिया है।”



Download Android App
Download iOS App



