इसरो-इस्ट्रैक भर्ती: अप्रेंटिस के 95 पदों पर नियुक्त होने का अवसर, जानें आवेदन के लिए जरूरी शर्तें

बेंगलुरु, 14 जुलाई (आईएएनएस)। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) का एक प्रमुख केंद्र, टेलीमेट्री ट्रैकिंग और कमांड नेटवर्क (इस्ट्रैक), बेंगलुरु ने वर्ष 2026-2027 के लिए ग्रेजुएट, डिप्लोमा और ट्रेड अप्रेंटिस के कुल 95 पदों पर भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी की है। इन पदों पर आवेदन का अंतिम समय नजदीक है। इन पदों पर इच्‍छुक उम्‍मीदवार 31 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं।

इसरो-इस्ट्रैक की ओर से जारी 95 रिक्तियों में ग्रेजुएट अप्रेंटिस ट्रेनी के 62, डिप्लोमा अप्रेंटिस ट्रेनी के 25 और ट्रेड आईटी के 8 पद शामिल हैं। अप्रेंटिस के इन 95 पदों के लिए प्रशिक्षण का स्थान बेंगलुरु, लखनऊ और श्री विजया पुरम तय किया गया है।

इंजीनियरिंग/टेक्नोलॉजी की शाखा (विषय) के अनुसार, ग्रेजुएट अप्रेंटिस ट्रेनी के 62 पदों में कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग और उससे जुड़ी शाखाएं से 23, इलेक्ट्रॉनिक्स और कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग और उससे जुड़ी शाखाएं से 28, इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग और उससे जुड़ी शाखाएं से 3, मैकेनिकल इंजीनियरिंग और उससे जुड़ी शाखाएं से 4, सिविल इंजीनियरिंग से 1, बीएससी (सीएस/आईटी) से 1 और लाइब्रेरी साइंस से 2 पद शामिल हैं।

इंजीनियरिंग/टेक्नोलॉजी की शाखा (विषय) के अनुसार, डिप्लोमा अप्रेंटिस ट्रेनी के 25 पदों में मैकेनिकल इंजीनियरिंग और उससे जुड़ी शाखाएं से 3, इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग और उससे जुड़ी शाखाएं से 3, इलेक्ट्रॉनिक्स और कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग और उससे जुड़ी शाखाएं से 6, सिविल इंजीनियरिंग और उससे जुड़ी शाखाएं से 1, कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग और उससे जुड़ी शाखाएं से 7 और कमर्शियल प्रैक्टिस के 5 पद शामिल हैं।

इंजीनियरिंग/टेक्नोलॉजी की शाखा (विषय) के अनुसार, ट्रेड आईटी के 8 पदों में इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक के 4, मशीनिस्ट का 1, इलेक्ट्रिकल का 1, आईटी-टीएसएम का 1 और फिटर का 1 पद शामिल हैं।

इन सभी पोस्ट के लिए ऑनलाइन (ईमेल) के माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 22 जून से शुरू हो चुकी है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई तय की गई है। ऐसे में जो योग्य उम्मीदवार इन पदों पर नियुक्त होने की इच्छा रखते हैं, उन्हें तय अंतिम तिथि तक या उससे पहले अधिसूचना में दिए गए आधिकारिक ईमेल आईडी पर अपने सभी दस्तावेजों को अपलोड करने की सलाह दी जाती है। कैंडिडेट्स ध्यान दें कि आवेदन करने से पहले उनका एनएटीएस पोर्टल पर रजिस्टर होना अनिवार्य है।

ग्रेजुएट अप्रेंटिस ट्रेनी पोस्ट के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से संबंधित विषय में बीई या बीटेक और लाइब्रेरी साइंस पद के लिए एमएलआईएससी (पुस्तकालय और सूचना विज्ञान) में होनी चाहिए।

डिप्लोमा अप्रेंटिस ट्रेनी पदों के लिए संबंधित विषय में मान्यता प्राप्त राज्य बोर्ड द्वारा दिया गया इंजीनियरिंग में डिप्लोमा और ट्रेड आईटी पोस्ट के लिए किसी मान्यता विश्वविद्यालय या संस्थान से संबंधित विषय में आईटीआई सर्टिफिकेट प्राप्त होना चाहिए।

योग्य अभ्यर्थियों का चयन आवेदन की जांच, शॉर्टलिस्टिंग, दस्तावेजों की जांच/इंटरव्यू, अंतिम मेरिट सूची, मेडिकल फिटनेस, आदि चरणों के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद ट्रेड आईटी पद पर चयनित कैंडिडेट्स को 9,600 रुपए, डिप्लोमा अप्रेंटिस ट्रेनी को 10,900 रुपए और ग्रेजुएट अप्रेंटिस ट्रेनी को 12,300 रुपए प्रतिमाह स्टाइपेंड के तौर पर दिए जाएंगे।

इंटरव्यू लखनऊ में 27 और 28 अगस्त को ‘इस्ट्रैक, लखनऊ सेक्टर-जी, जानकीपुरम, कुर्सी रोड, लखनऊ, उत्तर प्रदेश – 226021’ पते पर आयोजित किए जाएंगे। श्री विजया पुरम में इंटरव्यू 3 और 4 सितंबर को ‘इस्ट्रैक, श्री विजया पुरम डॉलीगंज, श्री विजया पुरम, अंडमान व निकोबार द्वीप समूह पिन कोड: 744103’ पते पर आयोजित किए जाएंगे।

बेंगलुरु में इंटरव्यू 9 और 11 सितंबर को ‘इस्ट्रैक, बेंगलुरु प्लॉट 12 और 13, तीसरा मुख्य, दूसरा चरण, पीन्या औद्योगिक क्षेत्र, बेंगलुरु- 560058’ पते पर आयोजित किए जाएंगे। सभी सेंटर पर उम्मीदवारों से सुबह 8.30 बजे तक सेंटर पर रिपोर्ट करने को कहा गया है।

साक्षात्कार में शामिल होने वाले सभी उम्मीदवारों को समय से निर्धारित केंद्र पर पहुंचने के अलावा अपने साथ सभी संबंधित दस्तावेजों की मूल और फोटोकॉपी को साथ ले जाने की सलाह दी जाती है। इसी के साथ आवेदकों को भर्ती, योग्यता, चयन और आवेदन प्रक्रिया आदि से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए इसरो-इस्ट्रैक के ऑफिशियल पोर्टल पर जाकर संबंधित पोस्ट के लिए जारी अधिसूचना को चेक करने की सलाह दी जाती है।

–आईएएनएस

एएसएच/डीकेपी

(This content is sourced from a syndicated feed and is published as received. Punjab Kesari assumes no responsibility or liability for its accuracy, completeness, or content.)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Are you human? Please solve:Captcha


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

Related Posts

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।