दिल्ली पहुंचीं PM साने ताकाइची, 16वें भारत-जापान शिखर सम्मलेन में सेमीकंडक्टर, AI और रक्षा सहयोग पर रहेगी पैनी नजर

Summary :

जापान की प्रधानमंत्री Sanae Takaichi 3 दिवसीय अपनी पहली भारत यात्रा पर नई दिल्ली पहुंच चुकी हैं, जहां राष्ट्रपति भवन में उनका बेहद भव्य और जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान जापानी पीएम को ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ भी दिया गया। अपनी इस यात्रा के शुरुआती चरण में उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। किया एक्स पर पोस्ट अपनी भारत यात्रा को लेकर Japanese Prime Minister Sanae Takaichi ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए बताया कि पीएम मोदी के साथ बातचीत में आर्थिक और ऊर्जा सुरक्षा जैसे बेहद महत्वपूर्ण मुद्दे मुख्य रूप…

जापान की प्रधानमंत्री Sanae Takaichi 3 दिवसीय अपनी पहली भारत यात्रा पर नई दिल्ली पहुंच चुकी हैं, जहां राष्ट्रपति भवन में उनका बेहद भव्य और जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान जापानी पीएम को ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ भी दिया गया। अपनी इस यात्रा के शुरुआती चरण में उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की।

किया एक्स पर पोस्ट

अपनी भारत यात्रा को लेकर Japanese Prime Minister Sanae Takaichi ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए बताया कि पीएम मोदी के साथ बातचीत में आर्थिक और ऊर्जा सुरक्षा जैसे बेहद महत्वपूर्ण मुद्दे मुख्य रूप से शामिल होंगे। इस दौरे का उद्देश्य दोनों देशों के बीच के रणनीतिक रिश्तों को एक नए मुकाम पर ले जाना है।

किन मुद्दों पर हुईं अहम् चर्चाएं

India-Japan relations
India-Japan relations (source : social media)

अपने इस तीन दिवसीय भारत दौरे के दौरान जापानी प्रधानमंत्री और पीएम मोदी के बीच एक उच्च स्तरीय बैठक होगी, जिसमें दोनों नेता 16वें भारत-जापान सालाना शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। इस द्विपक्षीय वार्ता के दौरान व्यापार, निवेश, रक्षा सहयोग, सेमीकंडक्टर, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, ऑटोमोबाइल, सप्लाई चेन और हिंद-प्रशांत क्षेत्र की सुरक्षा जैसे कई बड़े और गंभीर मुद्दों पर विस्तार से चर्चा होने की उम्मीद है।

पीएम ताकाइची ने भरोसा जताया है कि इस यात्रा से दोनों देशों के औद्योगिक और आर्थिक सहयोग को एक नई रफ्तार मिलेगी।

शिंजो आबे के दौर से एक कदम आगे दोस्ती

Japanese PM Sanae Takaichi meets PM Modi
source : social media

गौरतलब है कि भारत और जापान के बीच कूटनीतिक और रणनीतिक रिश्ते हमेशा से ही काफी मजबूत रहे हैं। खासकर जापान के दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे के कार्यकाल में दोनों देशों की दोस्ती में एक ऐतिहासिक मजबूती देखी गई थी।

अब जापान की पहली महिला प्रधानमंत्री के रूप में साने ताकाइची की इस नई दिल्ली यात्रा से दोनों देशों की ‘स्पेशल स्ट्रेटेजिक ग्लोबल पार्टनरशिप’ को और अधिक मजबूती मिलने की पूरी संभावना जताई जा रही है।

यह भी पढ़ें – बेंगलुरु की पत्थर खदान में दर्दनाक हादसा, करीब 9 मजदूरों की मौत; बिहार-असम के रहने वाले थे सभी

Rohit Singh

रोहित सिंह पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, समाज, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और शैक्षणिक लेख लिखने में दिलचस्पी रखते हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पोलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन और जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं।