Jharkhand: हजारीबाग में भीषण सड़क हादसा, कार और ट्रक की टक्कर में चार लोगों की मौत

Jharkhand

Jharkhand: झारखंड के हजारीबाग जिले में शनिवार को एक एसयूवी के ट्रक से टकरा जाने के कारण चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यह दुर्घटना चौपारण थाना क्षेत्र के दनुआ घाटी में राष्ट्रीय राजमार्ग-2 पर शाम लगभग छह बजे हुई। चौपारण थाना प्रभारी सरोज कुमार सिंह ने कहा, यह दुर्घटना तेज रफ्तार और एसयूवी चालक द्वारा ट्रक से आगे निकलने के प्रयास के कारण हुई और इस दौरान उसने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया।

Jharkhand

Hazaribagh Road Accident: हादसे के दौरान सड़कों पर लगा लंबा जाम

उन्होंने बताया कि मृतकों की अभी पहचान नहीं हो पाई है। सरोज कुमार ने बताया कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि एसयूवी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंचा और पीड़ितों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। दुर्घटना के दौरान सड़कों पर काफी लंबा जाम लग गया जिससे यातायात प्रभावित हुआ। पुलिस ने जाम को हटवाया।

Hazaribagh Road Accident
Hazaribagh Road Accident

Jharkhand: जांच में जुटी पुलिस

फिलहाल, पुलिस हादसे के सही कारणों की जांच कर रही है। और मृतकों के परिजनों से संपर्क करने और शवों की पहचान करने में जुटी हैं। हादसे में कार और ट्रक बुरी तरह से क्षतिग्रत हो गया है। घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने मृतकों को बचाने की कोशिश की लेकिन टक्कर इतनी भीषण थी कि गाड़ी में सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

ALSO READ: यूपी को मिलेगी नई रफ्तार! PM मोदी 29 अप्रैल को करेंगे 594 किमी लंबे गंगा एक्सप्रेसवे का लोकार्पण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

Related Posts

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।