Jharkhand: Sahibganj में दो मालगाड़ियों के बीच टक्कर, दो की मौत, चार घायल

Summary :

Jharkhand: मालगाड़ियों की टक्कर से लगी भीषण आग, दो की मौत

झारखंड के साहिबगंज जिले में दो मालगाड़ियों की टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई और चार घायल हो गए। हादसे के बाद दोनों ट्रेनों में आग लग गई, जिसे बुझाने की कोशिश की जा रही है। एक व्यक्ति अब भी फंसा हुआ है। हादसा बरहेट में एनटीपीसी फाटक के पास हुआ।

झारखंड के साहिबगंज जिले के बरहेट में मंगलवार तड़के करीब 4 बजे दो मालगाड़ियों के बीच जबरदस्त टक्कर हुई है। हादसे में ट्रेन के इंजन पर सवार दो लोगों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य कर्मी घायल हो गए। हादसे के बाद दोनों मालगाड़ियों में भीषण आग लग गई, जिसे दमकलकर्मी बुझाने में जुटे हैं। एक व्यक्ति अब भी ट्रेन के इंजन में फंसा है, जिसे बाहर निकालने की कोशिश की जा रही है। यह हादसा बरहेट में एनटीपीसी फाटक के पास हुआ।

बताया गया कि एक मालगाड़ी पहले से फाटक के पास खड़ी थी। दूसरी तरफ से आ रही मालगाड़ी ने इसमें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मालगाड़ी के इंजन और कोयला लदी बोगी में आग भभक उठी। रेल प्रशासन और पुलिस के अफसर हादसे की जानकारी मिलते ही बचाव दल के साथ मौके पर पहुंचे।

Jharkhand में महिलाएं अब रात्रि पाली में भी कर सकेंगी काम, कारखाना विधेयक 2025 को स्वीकृति

जैसा कि बताया जा रहा है, टक्कर मारने वाली मालगाड़ी के इंजन वाली बोगी में सात लोग सवार थे। इनमें से दो लोगों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य घायलों को निकालकर बरहेट स्थित राजकीय हॉस्पिटल में दाखिल कराया गया है। इनमें से दो लोगों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। घायलों में एक लोको पायलट जितेंद्र कुमार ने बताया कि पटरी पर खड़ी मालगाड़ी के बारे में अनुमान नहीं होने के कारण टक्कर हुई। फिलहाल रेलवे या एनटीपीसी की ओर से हादसे के बारे में आधिकारिक तौर पर कोई सूचना या जानकारी साझा नहीं की गई है।

इस रेल लाइन से गोड्डा जिले में स्थित ललमटिया कोयला परियोजना से एनटीपीसी फरक्का को कोयले की आपूर्ति की जाती है। इस लाइन पर केवल मालगाड़ियों का ही परिचालन होता है। इस लाइन पर पहले भी कई हादसे हुए हैं। अक्टूबर 2024 में आपराधिक तत्वों ने एनटीपीसी की फरक्का-ललमटिया रेलवे ट्रैक को विस्फोट कर उड़ा दिया था, जिससे एक मालगाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी।

News Desk

News Desk is the editorial team of Punjab Kesari. This article is based on information provided by IANS.