Nissan Motor India ने वित्त वर्ष 2024-25 में दर्ज की ऐतिहासिक बिक्री

Summary :

2024-25 में Nissan ने घरेलू बाजार में बेचीं 28,000 से अधिक यूनिट

निसान मोटर इंडिया ने सोमवार को जानकारी देते हुए कहा कि घरेलू ऑटो उद्योग के सामने कई चुनौतियों के बावजूद, कंपनी ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए पिछले सात वर्षों में अपना बेस्ट सिंगल ईयर परफॉर्मेंस दिया है। वित्त वर्ष 2025 में ऑटोमेकर ने 28,000 से अधिक यूनिट की बिक्री घरेलू स्तर पर की, जिसमें अक्टूबर 2024 में पेश नई निसान मैग्नाइट का प्रदर्शन सबसे बेहतरीन रहा। कंपनी ने एक बयान में कहा कि भारत में बी-एसयूवी सेगमेंट में वैकल्पिक ईंधन वाहनों के लिए उपभोक्ताओं की बढ़ती पसंद के बावजूद भी मजबूत प्रदर्शन दर्ज किया गया।

निर्यात फ्रंट पर कंपनी ने अपने परिचालन को 20 बाजारों से 65 से ज्यादा अंतरराष्ट्रीय बाजारों तक विस्तारित किया और 71,000 से ज्यादा यूनिट की अभूतपूर्व और ऐतिहासिक निर्यात बिक्री दर्ज की, जिससे वैश्विक स्तर पर निसान के लिए बढ़ते विनिर्माण और निर्यात केंद्र के रूप में भारत की भूमिका और मजबूत हुई। इससे वित्त वर्ष 2024-25 के लिए कंपनी की कंसोलिडेटेड बिक्री 99,000 से अधिक यूनिट हो गई है। एएमआईईओ क्षेत्र व्यापार परिवर्तन के डिवीजनल उपाध्यक्ष और निसान इंडिया ऑपरेशंस के अध्यक्ष फ्रैंक टोरेस ने कहा कि निसान मैग्नाइट की निरंतर सफलता से प्रेरित होकर भारत विकास का एक मजबूत स्तंभ बना हुआ है।

Defender Octa: नए फीचर्स और दमदार इंजन के साथ भारतीय बाजार में लॉन्च

उन्होंने कहा, “इस साल नए निसान मैग्नाइट का निर्यात एलएचडी (लेफ्ट हैंड ड्राइव) बाजारों सहित 65 से अधिक अंतरराष्ट्रीय भौगोलिक क्षेत्रों में फैल गया। वैश्विक बदलाव की कार्रवाई के एक हिस्से के रूप में भारत के व्यापार संचालन के पुनर्गठन पर, उन्होंने कहा कि निसान भारतीय बाजार, ग्राहकों, डीलर भागीदारों, कर्मचारियों और हितधारकों के लिए कमिटेड है।टोरेस ने आगे कहा कि हम अपनी वन कार, वन वर्ल्ड प्लान के तहत अपनी योजनाओं को जारी रखेंगे और दुनिया के दूसरे हिस्सों में वाहनों के निर्यात करते रहेंगे।

निसान मोटर इंडिया के प्रबंध निदेशक सौरभ वत्स ने कहा, “जैसे-जैसे हम आगे बढ़ रहे हैं, एक ऑल-न्यू 7-सीटर बी-एमपीवी और 5-सीटर सी-एसयूवी के अलावा हाल ही में घोषणा के साथ, “हम एक एक्साइटिंग प्रोडक्ट पोर्टफोलियो की पेशकश करने और कस्टमर एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए अपने डीलर नेटवर्क का विस्तार करने पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। निसान मोटर इंडिया ने यह भी घोषणा की कि कंपनी बढ़ती इनपुट लागत और परिचालन व्यय की भरपाई के लिए 1 अप्रैल से नई निसान मैग्नाइट की कीमत में 3 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी करेगी।

News Desk

News Desk is the editorial team of Punjab Kesari. This article is based on information provided by IANS.