भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के राजयसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। राज्यसभा चेयरमैन ने जेपी नड्डा का त्याग पत्र स्वीकार भी कर लिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जेपी नड्डा ने हिमाचल प्रदेश से राज्सभा की सदस्य्ता से त्याग पत्र दे दिया।
गुजरात से निर्विरोध राज्यसभा के सांसद
राज्यसभा चेयरमैन ने 4 मार्च 2024 से उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। अब भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा गुजरात से राज्यसभा के सदस्य बनेंगे। हाल ही में हुए राज्यसभा के चुनाव में नड्डा गुजरात से निर्विरोध राज्यसभा के सांसद चुने गए थे। गौरतलब है जेपी नड्डा को बीजेपी ने जून 2024 तक राष्ट्रीय अध्यक्ष भी घोषित किया। लोकसभा चुनाव के दृष्टि कोण से जेपी नड्डा अब अपना सारा ध्यान चुनाव पर लगा सकते है।


Download Android App
Download iOS App




