परिवहन से जुड़े समाधान उपलब्ध कराने वाली जुपिटर वैगन्स लि. को मालगाड़ियों के 2,237 डिब्बों के विनिर्माण और आपूर्ति के लिए 957 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है। ये मालगाड़ी के डिब्बे (बीओएसएम वैगन) विशेष रूप से कोयला और लौह अयस्क जैसे थोक माल के परिवहन के लिए डिजाइन किये गये हैं।
Highlightgs
- जुपिटर वैगन्स को रेलवे से मिला 957 करोड़ रुपये का ऑर्डर
- मालगाड़ियों के 2,237 डिब्बों के विनिर्माण
- कंपनी के पास ऑर्डर 7,000 करोड़ रुपये से अधिक
कंपनी के पास ऑर्डर 7,000 करोड़ रुपये से अधिक
इस अनुबंध ने कंपनी की ऑर्डर बुक को मजबूत किया। कंपनी के पास ऑर्डर 7,000 करोड़ रुपये से अधिक के हैं। जुपिटर वैगन्स का एकीकृत शुद्ध लाभ वित्त वर्ष 2023-24 की तीसरी तिमाही में 82 प्रतिशत बढ़कर 81.46 करोड़ रुपये रहा है, जो पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 44.59 करोड़ रुपये था।कंपनी की परिचालन आय अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में 895 करोड़ रुपये रही, जो एक साल पहले इसी तिमाही में 879 करोड़ रुपये थी।


Download Android App
Download iOS App



