दुनिया में हर तरह के लोग होते हैं अमीर और गरीब। कुछ मेहनत करके अमीर बनते हैं तो कुछ जन्म से ही अमीरों वाली जिंदगी जीते हैं। वहीं कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो बिना कुछ करे ही अमीर बन जाते हैं अब इसी कड़ी में एक महिला सुर्खियों में बनी हुई है। जिसने अपने पति के सामने बच्चे पैदा करने के बदले ऐसी शर्त रख दी है कि जो भी इसके बारे में सुन रहा है, अपने माथा पकड़ कर बैठ रहा है।
महिला ने रखी अजीब शर्त
बता दें, इस महिला का नाम सौदी अल नदाक (Soudi Al Nadak) है। सौदी मूल रूप से तो एक ब्रिटिश नागरिक हैं, लेकिन जमाल नाम के करोड़पति शख्स से शादी करके अब वह दुबई में ही शिफ्ट हो गई हैं। वह एक सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर भी हैं और अपने अकाउंट पर वह ऐशो-आराम वाली जिंदगी से जुड़ी तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। पति के पैसों पर ऐश की जिंदगी गुजारने वाली इस महिला ने अपने होने वाले बच्चे के लिए एक अजीबोगरीब शर्त रखी है।
एक रिपोर्ट के मुताबिक, सौदी ने अपने होने वाले बच्चे के लिए जो सख्त नियम बनाए हैं, उनमें पहला तो ये है कि अगर लड़की पैदा हुई तो वो उससे कहेंगी कि वो शादी के लिए खुद से अमीर लड़का ढूंढे और अगर लड़का पैदा हुआ तो वो उससे ज्यादा से ज्यादा पैसे कमाने को कहेंगी, ताकि वो अपने पिता की तरह अमीरी की जिंदगी जी पाए।
महिलाओं को दी ये सलाह
इस अजीबोगरीब शर्त के अलावा सौदी ने ये भी कहा कि बच्चे सिर्फ उन्ही महिलाओं को पैदा करने चाहिए जो उनकी तरह अमीर है ताकि उनके बच्चे अच्छी व बेहतरीन जिंदगी जी सकें। वहीं अगर आप अमीर नहीं है तो बच्चे पैदा नहीं करने चाहिए।
पति का पैसा बहाती है पानी की तरह
बता दें, सौदी अल नदाक सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह कभी अपने महंगे कपड़ों को दिखाती हैं तो कभी महंगे बैग्स, एक्सेसरीज और ज्वैलरीज। वह अपने पति के पैसों को पानी की तरह बहाती हैं। जितने पैसों में एक आम परिवार अपनी पूरी जिंदगी ऐश से गुजार सकता है, उतने पैसे तो वो एक दिन में खर्च कर देती हैं।


Download Android App
Download iOS App






