कंगना रनौत को हिमाचल के मंत्री विक्रमादित्य सिंह की नसीहत, ‘पहले ज्ञान प्राप्त करें फिर…’

Summary :

शिमला, 13 अगस्त (आईएएनएस)। हिमाचल प्रदेश में लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने शिमला में कई इलाकों के लिए 30 इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाई। इस दौरान उन्होंने अनाथ और विधवा सेस को लेकर मंडी से भारतीय जनता पार्टी की सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत के बयान पर पलटवार किया है। मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा, “हमारे लिए पूरा हिमाचल प्रदेश एक है। समस्त प्रदेश के विकास कार्यों को कराना हमारा दायित्व है। यह हमारी जिम्मेदारी है कि शिमला ग्रामीण में लोगों को हर सुविधा मिले। हमारे निर्वाचन क्षेत्र में करीब 650 करोड़ के विकास कार्य…

शिमला, 13 अगस्त (आईएएनएस)। हिमाचल प्रदेश में लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने शिमला में कई इलाकों के लिए 30 इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाई। इस दौरान उन्होंने अनाथ और विधवा सेस को लेकर मंडी से भारतीय जनता पार्टी की सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत के बयान पर पलटवार किया है।

मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा, “हमारे लिए पूरा हिमाचल प्रदेश एक है। समस्त प्रदेश के विकास कार्यों को कराना हमारा दायित्व है। यह हमारी जिम्मेदारी है कि शिमला ग्रामीण में लोगों को हर सुविधा मिले। हमारे निर्वाचन क्षेत्र में करीब 650 करोड़ के विकास कार्य हो रहे हैं। हम इस बात की कोशिश कर रहे थे कि हमारे इलाके में बसों की कमी है और हमें उसे मजबूत करना है। यह एक अच्छी शुरूआत है। यहां से 30 इलेक्ट्रिक बसों का शुभारंभ हुआ है।”

कंगना रनौत के बयान पर पलटवार करते हुए शहरी विकास मंत्री ने कहा, “पेट्रोल-डीजल की कीमत जो लगातार बढ़ रही है, वो हिमाचल की सरकार नहीं बढ़ा रही है। वो पूरे देश में बढ़ रहे हैं। पहले जानकारी प्राप्त करें, फिर मीडिया में इस तरह की बयानबाजी करें। हमारे अनाथ बच्चों, विधवा महिलाओं और गरीब लोगों के हितों के लिए मात्र 60 पैसे का सेस लगाया गया है। पूरे देश में जो डीजल-पेट्रोल की कीमतें बढ़ रही हैं, सबसे पहले उन्हें इसके बारे में बात करनी चाहिए। ई20 की बात क्यों नहीं हो रही है?”

उन्होंने आगे कहा, “हमें 1,500 करोड़ रुपए आज तक नहीं मिला, जिसकी घोषणा खुद प्रधानमंत्री ने की थी। आपसे निवेदन है कि दिल्ली जाकर उनसे भी बात करें और हिमाचल के लिए पैसा लेकर आएं।”

दरअसल, हिमाचल प्रदेश की सरकार ने सोमवार, 12 अगस्त से राज्य में बिकने वाले पेट्रोल और डीजल 60 पैसे प्रति लीटर महंगा करने का फैसला किया है। इसके पीछे कच्चे तेल की कीमतें या महंगाई कारण नहीं है, बल्कि राज्य सरकार द्वारा लगाया गया एक नया टैक्स है, जिसे ‘विडो एंड ऑर्फन सेस’ यानी विधवा और अनाथ उपकर का नाम दिया गया है।

सड़कों की स्थिति को लेकर उन्होंने कहा कि हम रोज अपडेट ले रहे हैं। करीबन 200-250 सड़कें बंद थी। हालांकि, शाम तक करीबन 75-100 सड़कें खुल भी गईं। जगह-जगह पर मशीनें लगाई गई हैं। लगातार निगरानी हो रही है। हम प्रयास कर रहे हैं कि हमारे बागवानों और किसानों को किसी भी तरह की परेशानी ना हो।

–आईएएनएस

केके/एबीएम

(This content is sourced from a syndicated feed and is published as received. Punjab Kesari assumes no responsibility or liability for its accuracy, completeness, or content.)

IANS Agency

The Indo-Asian News Service (IANS) is a private news agency providing round-the-clock, in-depth coverage of politics, business, entertainment, and world affairs from India and South Asia.