कानपुर : बहन की शादी के लिए 16 लाख की चोरी, आरोपी गिरफ्तार

Summary :

लखनऊ, 12 अगस्त (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की कानपुर पुलिस ने एक 19 वर्षीय युवक को बुधवार को गिरफ्तार किया। उस पर आरोप है कि उसने अपनी बहन की शादी के लिए पैसे जुटाने के मकसद से पड़ोसी के घर से 16 लाख रुपए की कीमत के गहने और नकदी चुराई थी। इसी को लेकर जानकारी देते हुए बुधवार को कानपुर पुलिस ने बताया कि 10 अगस्त को थाना क्षेत्र जाजमऊ से एक सूचना प्राप्त हुई कि वादी सोफिया के मकान में दिनदहाड़े घुसकर उनके जो सोने के कुछ गहने थे, जिसमें चूड़ियां, चेन, टॉप्स और अंगूठियां थी, की चोरी कर…

लखनऊ, 12 अगस्त (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की कानपुर पुलिस ने एक 19 वर्षीय युवक को बुधवार को गिरफ्तार किया। उस पर आरोप है कि उसने अपनी बहन की शादी के लिए पैसे जुटाने के मकसद से पड़ोसी के घर से 16 लाख रुपए की कीमत के गहने और नकदी चुराई थी।

इसी को लेकर जानकारी देते हुए बुधवार को कानपुर पुलिस ने बताया कि 10 अगस्त को थाना क्षेत्र जाजमऊ से एक सूचना प्राप्त हुई कि वादी सोफिया के मकान में दिनदहाड़े घुसकर उनके जो सोने के कुछ गहने थे, जिसमें चूड़ियां, चेन, टॉप्स और अंगूठियां थी, की चोरी कर ली गई है, जिनकी कीमत लगभग 15 से 16 लाख रुपए के बीच बताई जा रही है।

घटना की सूचना मिलने के बाद जाजमऊ थाना क्षेत्र की पुलिस टीम के साथ-साथ एफएसएल और सर्विलांस की टीम मौके पर पहुंची और मुआयना किया, जिससे ज्ञात हुआ कि चोर छत के रास्ते से जाली तोड़कर घर में घुसा और चोरी की घटना को अंजाम दिया।

पुलिस टीम ने आस-पड़ोस के लोगों से पूछताछ की और सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिसके आधार पर जफर नामक युवक की पहचान हुई, जिसने पूछताछ में यह स्वीकार किया कि उसने इस चोरी की घटना को अंजाम दिया है। वहीं, चोरी के सभी सामान उसी के घर से बरामद कर लिए गए हैं।

उन्होंने बताया कि जफर ने यह चोरी अपनी बहन की शादी के लिए की। उसे अपनी बहन की शादी के लिए सोने के गहने चाहिए थे, इसलिए उसने इस चोरी को अंजाम दिया। अपराधी को पता था कि वादी का पूरा परिवार बाहर गया हुआ है। इसी बीच उसने चोरी की घटना को अंजाम दिया।

पुलिस ने जफर के पास से 1,020 रुपए नगद भी बरामद किए हैं। वहीं, लगभग 7,000 रुपए उसने अपनी गाड़ी की सर्विसिंग में लगाए थे। पुलिस की ओर से मामले से जुड़ी आगे की जांच और कार्रवाई जारी है।

–आईएएनएस

डीके/एबीएम

(This content is sourced from a syndicated feed and is published as received. Punjab Kesari assumes no responsibility or liability for its accuracy, completeness, or content.)

IANS Agency

The Indo-Asian News Service (IANS) is a private news agency providing round-the-clock, in-depth coverage of politics, business, entertainment, and world affairs from India and South Asia.