Karachi Heatwave Death: पाकिस्तान के कराची में इस वक्त बहुत ज्यादा गर्मी पड़ रही है। स्थानीय लोग पिछले 4 दिनों से चल रह जूझ रहे हैं। इसके साथ ही गर्मी से मरने वाले लोगों की संख्या में भी इजाफा हो रहा है।
Highlights:
- पाकिस्तान में भीषण गर्मी बरपा रहा कहर
- कराची में पिछले 4 दिन की हीटवेव से तकरीबन 450 लोगों की हुई मौत
- कराची में मिल रहे अज्ञात शव
कराची ( Karachi ) शहर में अज्ञात शव मिल रहे हैं। शवों के मिलने की संख्या बढ़कर अब 450 हो गई है। इससे अधिकारी बहुत ज्यादा चिंतित हो गए हैं। दरअसल न तो किसी ने शवों का दावा किया है और न ही इन अज्ञात मौतों के लिए कोई कारण बताया गया है।
तेज गर्मी और नशे के आदि लोगों की मरने की ज्यादा पुष्टि
ये सभी शव वेलफेयर संगठनों ने खोजे हैं और इन्ही संगठनों की एंबुलेंस ने ही शवों को अस्पताल पहुंचाया। ईधी फाउंडेशन के एक प्रतिनिधि के अनुसार, ज्यादातर शव उन लोगों के थे जो नशे में थे। गर्मी के साथ नशे का जुड़ना घातक हो जाता है। ईधी फाउंडेशन के प्रतिनिधि अजीम खान ने कहा, कई मृतक कथित तौर पर मौत के समय नशे में थे। यह तेज गर्मी और नशीले पदार्थों के सेवन का एक घातक संयोजन (जुड़ना) है।
Karachi Heatwave Death: लावारिस शव भी मिल रहे
मृतकों में से ज्यादातर की पहचान को लेकर चिंता बनी हुई है। परिवार का कोई भी सदस्य शव लेने नहीं आया है, न ही उनकी पहचान अभी तक हो पाई है। पिछले तीन दिनों में अज्ञात शवों की बरामदगी में हुई बढ़ोतरी ने सिंध सरकार को तत्काल कदम उठाने और पूरे शहर में हीट वेव रिलीफ सेंटर स्थापित करने के लिए मजबूर किया है।
यह कदम पाकिस्तान मौसम विभाग (पीएमडी) की ओर से जारी एक गंभीर चेतावनी के बीच उठाया गया है। विभाग ने देश के दक्षिणी क्षेत्रों में अत्यधिक तापमान की भविष्यवाणी की है।
77 हीट वेव रिलीफ सेंटरों के माध्यम से मरीजों का उपचार
कराची ( Karachi ) के अस्पतालों में हर दिन बड़ी संख्या में मरीज आ रहे हैं, जिससे शहर के चिकित्सा संसाधनों पर दबाव बढ़ रहा है।
कराची के जिन्ना अस्पताल के सूत्रों के अनुसार, डॉक्टर हर दिन हीट वेव से संबंधित चिकित्सा समस्याओं वाले सैकड़ों मरीजों को देख रहे हैं।
कराची और सिंध प्रांत के अस्पतालों को अलर्ट पर रखा गया है। सरकार पूरे शहर में स्थापित 77 हीट वेव रिलीफ सेंटरों के माध्यम से अस्पतालों में मरीजों की आवाजाही को कम करने का प्रयास कर रही है।


Download Android App
Download iOS App



