तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव (KCR) ने 4 दिसंबर को राज्य मंत्रिमंडल की बैठक बुलाई है। मुख्यमंत्री कार्यालय के एक बयान के अनुसार, मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक दोपहर 2 बजे होगी।
HIGHLIGHTS
- डॉ. बी.आर. अंबेडकर सचिवालय में होगी बैठक
- BRS ने एग्जिट पोल को ‘बकवास’ कहकर कर दिया खारिज
- 70 से अधिक सीटों के साथ एक बार फिर सरकार बनाएंगे, BRS का दावा
बैठक डॉ. बी.आर. अंबेडकर सचिवालय में होगी, वोटों की गिनती के एक दिन बाद। ज्यादातर एग्जिट पोल में कांग्रेस को बढ़त दिखाए जाने के बावजूद सत्तारूढ़ भारत राष्ट्र समिति (BRS) सत्ता बरकरार रखने को लेकर आश्वस्त है। BRS के कार्यकारी अध्यक्ष के.टी. रामा राव ने एग्जिट पोल को ‘बकवास’ कहकर खारिज कर दिया और भविष्यवाणी की कि BRS 119 सदस्यीय विधानसभा में 70 से अधिक सीटों के साथ एक बार फिर सरकार बनाएगी।
देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।


Download Android App
Download iOS App



