दो दिन पहले ही आम आदमी पार्टी को बड़ी खुशखबरी मिली थी, पांच राज्यों के विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में AAP को दो सीटों पर बहुमत मिली। एक सीट Gujarat दूसरी पंजाब की लुधियाना शामिल थी। इस जीत के बाद पार्टी जश्न मना रही है। वहीं पार्टी के लिए गुजरात के बोटाद से बड़ी निराशजनक खबर आई है। बोटाद से आप विधायक उमेश मकवाना ने विंधानसभा में चीफ व्हिप पद से इस्तीफा दे दिया है।
पार्टी को लेकर क्या है?
हालांकि, उन्होंने साफ़ तौर पर कहा है कि वो पार्टी से बाहर नहीं जा रहे हैं। अपनी विधायकी नहीं छोड़ रहे हैं। उन्होंने आगे कहा पार्टी ने अपनी विचारधार को छोड़ दिया है इसलिए उन्हें इस पद से इस्तीफा देना पड़ा है। इसको लेकर उन्होंने दिल्ली के पूर्व सीएम और आप मुखिया अरविंद Kejriwal को पत्र भी लिखा हैं।
मकवाना ने पत्र में क्या लिखा?
अरविंद केजरीवाल को लिखी चिट्ठी में मकवाना विधायक ने लिखा कि जय भारत, साथ में सूचित करता हूं कि मैं आम आदमी पार्टी में राष्ट्रीय संयुक्त सचिव के पद पर ढाई साल में सेवा कर रहा हूं. इसके साथ ही Gujarat विधानसभा में आम आदमी पार्टी चीफ व्हिप के रूप में सेवा कर रहा हूं. फिलहाल मेरी सामाजिक सेवाएं कम होने से, मैं आम आदमी पार्टी के तमाम पद से इस्तीफा दे रहा हूं. मैं एक कार्यकर्ता के रूप में पार्टी का कार्य करूंगा. मुझे सभी पद पर से और जिम्मेदारी से मुक्त करने के लिए मेरा आपसे अनुरोध है.
कांग्रेस और भाजपा पर साधा निशाना
मकवाना ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बीजेपी और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा, “‘Gujarat की राजनीति में पिछले कई वर्षों से जातिवादी विचारधारा का प्रभाव बढ़ता जा रहा है. बीजेपी, कांग्रेस या अन्य किसी भी पार्टी में यही स्थिति है. मैंने 2020 से पहले बीजेपी छोड़कर आम आदमी पार्टी (आप) जॉइन की थी. 2022 में बोटाद से चुनाव लड़ा और विधायक बना, फिर मुख्य सचेतक भी बना.”
read also :Etawah के कथावाचकों ने बनवाया फर्जी आधार कार्ड, जाति छिपाने के आरोप में FIR दर्ज


Download Android App
Download iOS App




