Bihar: बिहार में अक्टूबर-नवंबर में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। उससे पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहारवासियों को कई तोहफे दे रहे हैं। नीतीश कुमार ने बिहार से दूर रहने वाले लोगों के लिए ब़ड़ा ऐलान किया है, खासकर उन लोगों के लिए जो छठ-पूजा, होली, दिवाली और दुर्गा पूजा पर अलग अलग राज्यों से बिहार आते हैं। इस त्योंहारों में होने वील भीड़ को देखते हुए नीतीश सरकार बसों की व्यवस्था करने जा रही है। सीएम नीतीश कुमार ने ऐलान किया है कि त्योहारी सीजन में बिहार सरकार अन्य राज्यों से 299 एयर कंडीशन और नॉन एयर कंडीशन बस सेवा शुरू करने जा रही है।
त्योंहारों में चलेंगी 299 बसें
सीएम नीतीश कुमार ने एक्स पर एक पोस्ट में इस बारे में पूरी जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि 24 जून को हुई कैबिनेट की बैठक में इसे मंजूरी दे दी गई है। राज्य सरकार 75 वातानूकूलित और 74 डीलक्स बसों की खरीद पर 105.82 करोड़ रुपये खर्च करेगी। साथ ही पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप के तहत 150 अतिरिक्त एसी बसें चलाई जाएंगी। राज्य सरकार केंद्र सरकार से त्योहारों खासकर छठ, होली, दिवाली और दुर्गा पूजा के मौके पर और अधिक स्पेशल ट्रेनें चलाने का अनुरोध भी करेगी। इससे अब लोगों को त्योहारों के दौरान बिहार आने में आसानी होगी और वे सुविधाजनक तरीके से अपने घर पहुंच सकेंगे।
बिहार के लोग विभिन्न पर्व-त्योहारों खासकर छठ, होली, दीपावली एवं दुर्गा पूजा के अवसर पर काफी संख्या में दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और पश्चिम बंगाल से घर आते हैं। पर्व-त्योहारों के अवसर पर बिहार आने में लोगों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। बिहार आने वाले लोगों…
— Nitish Kumar (@NitishKumar) June 26, 2025
बिहारवासियों को मिली राहत
बडी संख्या में लोग रोजगार और पढ़ाई के लिए बिहार से दूर दिल्ली, मुंबई, हरियाणा और अन्य राज्यों में जाते हैं। छठ-दिवाले जैसे त्योहारों में ये लोग बिहार में अपने परिवार के पास जाते हैं। ऐसे में रेलवे स्टेशन में भीड़ बहुत ज्यादा बढ़ जाती है। टिकट मिलना भी मुश्किल हो जाता है और लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। नीतीश सरकार की इस घोषणा से घर से दूर रह रहे बिहारवासियों को बड़ी राहत मिली है।
इस पहल के साथ ही राज्य सरकार ने केंद्र सरकार से यह मांग करने का भी निर्णय लिया है कि त्योहारों के दौरान बिहार के लिए विशेष ट्रेनों की संख्या बढ़ाई जाए। इससे ट्रेनों में भीड़ कम होगी और यात्रियों को आरामदायक यात्रा मिलेगी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि राज्य सरकार बिहारियों की समस्याओं को लेकर गंभीर है और उन्हें अपने घर लौटने में किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए हर संभव प्रयास कर रही है।
Also Read- RJD के निकाले तेज प्रताप को मिला सपा का सहारा, अखिलेश यादव ने बुलाया लखनऊ


Download Android App
Download iOS App




